फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There will be 28 police stations in Hisar and 16 police stations in Hansi

Hisar News: हिसार में 28 तो हांसी में हांसी में 16 जगह लगेंगे पुलिस नाके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
There will be 28 police stations in Hisar and 16 police stations in Hansi
हिसार, हांसी। होली पर्व पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। हिसार में 28 जबकि हांसी में 16 जगहों पर पुलिस नाके लगाए जाएंगे। महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में गश्त करेंगी। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने सोमवार शाम का शहर का निरीक्षण किया और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करने के आदेश दिए। पर्व पर शराब पीकर और बिना साइलेंसर की बाइक चलाने पर चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन

हुड़दंगबाजी करने पर बरती जाएगी सख्ती
पुलिस अधीक्षक ने उप अधीक्षक और थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि वे होली पर्व पर हुडदंग करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतें। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखें। खासतौर पर उन मनचलों पर सख्ती बरतें जो वाहन का साइलेंसर उतारकर वाहन चलाते है। महिलाओं की सुरक्षा के विशेष महिला पुलिस दस्ता भी कार्रवाई की सूरत में रहेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस का खुफिया तंत्र सादी वर्दी में भीड़-भाड़ वाले एरिया पर नजर रखेेगा। सभी पीसीआर एवं राइडर को निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जहां भी अव्यवस्था की सूचना मिले तुरंत मौके पर जाकर स्थिति से निपटेंगे।
विज्ञापन

हर्बल रंगों से खेलें होली
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फूलों और हर्बल रंगों से होली खेलें। त्योहार पर पुराने गिले-शिकवे दूर करके बिना भेदभाव और वैर विरोध के पर्व का आनंद लें। कानून व्यवस्था की पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगाए जाएंगे नाके

राजगुरु मार्केट, सेक्टर-14 टी प्वाइंट, तलाकी गेट, पड़ाव चौक, कैंची चौक, लाहौरिया चौक, भगत सिंह चौक, रेलवे मार्ग पर शिव कॉलोनी, पुरानी सब्जी मंडी चौक, सब्जी मंडी के सामने, जिंदल चौक, निरंकारी भवन मार्ग, डाबड़ा चौक, मलिक चौक, राजगढ़ मार्ग, सीआईडी चौक, फव्वारा चौक, सैनिक छावनी के सामने, बालसमंद चौक, बस स्टैंड, आजाद नगर, मंगाली चौकी के सामने, हांसी चौक बरवाला, पुराना बस स्टैंड बरवाला, भूना मार्ग दौलतपुर, सूरेवाला चौक, कुलेरी मार्ग, फाटक जवाहर नगर मंडी आदमपुर में नाके लगाए हैं।

हांसी जिला पुलिस ने यहां-यहां लगाए नाके
हांसी एसपी नितिका गहलोत ने होली को स्नेह व प्रेम के साथ मनाने की अपील की है। सभी थाना व ट्रैफिक प्रभारियों को अल्कोहल सेंसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे वह शराबियों पर नकेल कंस सकें। साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शराब के नशे में पकड़े गए लोगों को होली पर्व पर जेल के अंदर ही बंद करके रखे। पुलिस प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि हांसी में उमरा गेट, सिसाय पुल, मुल्तान चौक, काली देवी चौक, बड़सी गेट, हिसार चुंगी, खरड़ चुंगी, जींद रोड नाका, बरवाला रोड भाटला, शेखपुरा, नारनौंद थाना के अंतर्गत पुराना बस स्टैंड नारनौंद, खेड़ी चौक, राजथल नाका, बस स्टैंड मिर्चपुर, जींद-भिवानी रोड पर बालाजी के मंदिर के पास और पीपला पुल पर नाकाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed