फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संदीप बिश्नोई हत्याकांड: साथी ने बताया पूरा घटनाक्रम, बदमाश ने कनपटी पर सिर्फ 10 इंच दूर से मारी थीं गोलियां..

Wed, 21 Sep 2022 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सुरेश सहारण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
सुरेश सहारण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
bullets fired at gangster Sandeep Bishnoi's forehead from just 10 inches away
हिसार। अस्पताल में उपचाराधीन धर्मबीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हम सुबह पांच बजे मंगाली से नागौर के लिए एक ही गाड़ी से निकले थे। गाड़ी में पांच लोग थे। सोमवार को नागौर में हत्या के मामले में अदालत में संदीप बिश्नोई की पेशी थी। सुबह करीब 11 बजे हम नागौर कोर्ट के बाहर गाड़ी खड़ी कर अंदर चले थे। इस दौरान हमारे 7-8 साथी और साथ थे। पेशी के बाद करीब 1 बजे कोर्ट से बाहर आए। इस दौरान हम आपस में बातचीत में मशगूल थे। हमें हमले का कोई अंदेशा नहीं था। इसी दौरान एक युवक पीछे से आया और संदीप की कनपटी से सिर्फ 10 इंची दूर से एक के बाद एक गोलियां चला दीं।



हम कुछ समझ पाते, इससे पहले हमलावर के अन्य साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुझे, मेरे साथी रवि और वकील को भी गोली लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। जब तक संदीप को संभालते उसकी मौत हो चुकी थी। काफी समय से सीसवाल निवासी दीपक उर्फ दीप्ति गैंग से हमारी गैंगवार चली आ रही है। - जैसा कि हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन ब्यानाखेड़ा निवासी धर्मबीर (संदीप बिश्नोई के साथी) ने संवाददाता सुरेश सहारण को बताया

पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत में
नागौर के एसपी के मुताबिक पुलिस ने मर्डर मामले में चार नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पांच हत्यारों की पहचान की थी। इनमें शूटर व सहयोगी दोनों शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सभी आरोपी हरियाणा के ही हैं। उधर, राजस्थान पुलिस ने इस मामले को लेकर सात टीमों का गठन किया है। बता दें कि संदीप के परिजनों ने मामले में दीपक उर्फ दीप्ति, अनिल छोटिया व अनूप को नामजद कराया है। दीप्ति व अनिल मंगाली सुरतिया के रहने वाले हैं और अनूप हिसार क्षेत्र का है।

bullets fired at gangster Sandeep Bishnoi's forehead from just 10 inches away
सड़क पर पड़े खाली खोखे। - फोटो : सोशल मीडिया

आरोपियों की धरपकड़ के लिए की गई ए श्रेणी की नाकेबंदी
उधर, राजस्थान पुलिस ने गैंगस्टर संदीप सेठी मर्डर के आरोपियों को पकड़ने के लिए बीकानेर, अमजेर व जोधपुर रेंज में ए श्रेणी की नाकेबंदी की गई। आरोपियों के बीकानेर की तरफ आने की सूचना पर जिले के साथ लगते चारों राजमार्गों पर हथियारबंद नाकाबंदी की गई। इसके अलावा बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

bullets fired at gangster Sandeep Bishnoi's forehead from just 10 inches away
गैंगस्टर संदीप बिश्नोई। - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप व दीप्ति गैंग के बीच दुश्मनी 15 साल पुरानी
बंबीहा गैंग के बाद दीप्ति गैंग ने संदीप सेठी के मर्डर की जिम्मेदारी ली। दरअसल संदीप व दीप्ति गैंग के बीच दुश्मनी 15 साल पुरानी है। वर्ष 2007 में हिसार के जाट कॉलेज में संदीप सेठी व दीप्ति के दोस्त संदीप गोदारा के बीच लड़ाई हुई। यहीं से दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हो गई। मंगाली सूरतिया के रहने वाला अनिल उर्फ छोटिया दीप्ति गैंग का गुर्गा है। काफी समय से उसकी और संदीप बिश्नोई के बीच रंजिश चली आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bullets fired at gangster Sandeep Bishnoi's forehead from just 10 inches away
कथित तौर पर दीप्ति गैंग की ओर से किया गया पोस्ट - फोटो : Social Media

दोनों गैंग एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं। दीप्ति गैंग अब तक किशोरी गैंग के दोनों मुख्य सरगना की हत्या कर चुका है। दीप्ति गैंग ने 2013 में किशोरी उर्फ केशु की हत्या की थी। इसके बाद 2015 में किशोरी गैंग के संदीप बिश्नोई ने दीप्ति गैंग के संदीप गोदारा की हत्या कर बदला लिया। अब 19 सितंबर 2022 को दीप्ति गैंग ने किशोरी गैंग के संदीप बिश्नोई की हत्या कर संदीप गोदारा की हत्या का बदला लेने की बात कही है।

विज्ञापन
bullets fired at gangster Sandeep Bishnoi's forehead from just 10 inches away
गैंगस्टर संदीप की हत्या कर इस तरह भागे बदमाश। - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीप्ति गैंग का मुख्य सरगना सीसवाल निवासी दीपक उर्फ दीप्ति है। इसके अलावा गैंग में मंगाली सूरतीय निवासी अनिल उर्फ छोटिया, सदलपुर निवासी पवन, मल्लापुर निवासी इंद्र, मात्रश्याम निवासी मनबीर, कनीना निवासी संजू, चिकनवास निवासी संदीप बिश्नोई, जुगलान निवासी रविंद्र उर्फ जोरी, सीसवाल निवासी अंकित और गंगवा निवासी अजमेर शामिल हैं। गिरोह से जुड़े गुर्गे जिला पुलिस की रडार पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed