{"_id":"6aa305f4a4001426260f9cbd","slug":"two-people-including-a-girl-died-after-drowning-in-a-drain-and-a-pond-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-184610-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नाले और तालाब में डूबने से बालिका समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नाले और तालाब में डूबने से बालिका समेत दो की मौत
Fri, 11 Sep 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
घाघरा नदी में युवक की तलाश करते फ्लड पीएसी के जवान। स्रोत: वीडियो ग्रैब
धौरहरा/उचौलिया। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नाले और तालाब में डूबने से बालिका और एक युवक की मौत हो गई।
ईसानगर थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में बुधवार शाम राजू की पुत्री पंछी (9) गांव के पास से निकले घाघरा नाले को पार कर रही थी। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरी। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद उसका शव मिल गया। तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि परिजनों को दैवीय आपदा के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
उचौलिया थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर में बृहस्पतिवार पूर्वाह्न तालाब में डूबने से किशनपाल (20) पुत्र हेमा कुमार की मौत हो गई। किशनपाल मूल रूप से थाना दक्षिणी सेहरामऊ दक्षिणी, जनपद शाहजहांपुर का निवासी था। वह वर्तमान में अपनी ससुराल मोहिउद्दीनपुर में रह रहा था।
बताया गया कि किशनपाल गांव के बाहर खेत पर गया था। खेत के पास तालाब के किनारे पहुंचने पर पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया। ग्रामीणों ने उसे तालाब से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किशनपाल के ससुर चिरंजू लाल की सूचना पर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजन को सूचना दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नीरज की तलाश में जुटी फ्लड पीएसी, नहीं लगा सुराग
धौरहरा। माथुरपुर गांव के पास बुधवार को नाव पर बैठे युवक नीरज को मगरमच्छ घाघरा नदी में खींच ले गया था। घटना के बाद पढुआ थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद फ्लड पीएसी की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने मोटरबोट के जरिये नदी में काफी दूर तक तलाश की। बृहस्पतिवार शाम तक भी युवक का पता नहीं चल सका।
तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
-- --