{"_id":"6aa304e3d12444680704b6e5","slug":"youth-takes-his-own-life-by-hanging-himself-maharajganj-news-c-206-1-mhg1014-184874-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार टोला गंगापुर निवासी एक युवक ने बुधवार की रात में घर के सामने झोपड़ी में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार टोला गंगापुर निवासी फूलचंद साहनी (38 वर्ष) पुत्र काशी साहनी घर के सामने झोपड़ी की बड़ेर में गले में रस्सी बांध कर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक फूलचंद साहनी नशे का आदि था। अक्सर शराब के नशे में घूमता था। युवक की मौत से परिजन में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी शिवरानी देवी व पुत्र मुकेश साहनी, राकेश साहनी, किशन साहनी, रवि साहनी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक फूलचंद साहनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।