{"_id":"6aa3051af4ab4e07ad0231fb","slug":"pornographic-videos-of-children-go-viral-on-social-media-two-booked-shamli-news-c-26-1-sal1002-173786-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बच्चों की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बच्चों की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
शामली। बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो-फोटो ऑनलाइन साझा करने और गूगल ड्राइव में सेव रखने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने देहरादून और बाबरी क्षेत्र के दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दोनों मामलों की जानकारी गृह मंत्रालय से जुड़े राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) और एनसीएमईसी की साइबर टिपलाइन के माध्यम से पुलिस को मिली थी। जांच में आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन साझा किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार साइबर क्राइम की जांच में संबंधित मोबाइल नंबर की व्हाट्सएप प्रोफाइल मो. शाहरुख निवासी रेडापुर चरबा, देहरादून (उत्तराखंड) के नाम से मिली। आरोप है कि 16 अगस्त 2026 को सुबह 10:14 बजे व्हाट्सएप के माध्यम से बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की गई।
विज्ञापन
पोर्टल से मिली जानकारी में यह भी सामने आया कि उक्त वीडियो गूगल ड्राइव में सेव की गई थी। जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मो. शाहरुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। मामले की विवेचना निरीक्षक परवीन कुमार को सौंपी गई है।
दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बाबरी क्षेत्र के बंटीखेड़ा निवासी रिजवान के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67बी में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि रिजवान के सोशल मीडिया अकाउंट से बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड कर भेजी गई। एसपी के अनुसार मामले की विवेचना निरीक्षक संजय कुमार को सौंपी गई है। बताया कि दोनों मामलों के आरोपी की तलाश की जा रही है।