फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Retired teacher killed after being hit by a vehicle loaded with gas cylinders.

Saharanpur News: गैस सिलिंडरों से भरी गाड़ी की टक्कर से रिटायर्ड शिक्षक की मौत

Fri, 11 Sep 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher killed after being hit by a vehicle loaded with gas cylinders.
गंगोह। दूधला अड्डे के पास गैस सिलिंडरों से भरी गाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए सेवानिवृत्त शिक्षक सोमदत्त (75) की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का इकलौता बेटा विदेश में रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार दूधला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सोमदत्त बुधवार दोपहर स्कूटी से गंगोह की ओर आ रहे थे। दूधला अड्डे के पास उनकी स्कूटी गैस सिलिंडरों से भरी गाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से बेहतर उपचार के लिए पिलखनी अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-- बिना रॉयल्टी ओवरलोड खनिज सामग्री ले जा रहे दो डंपर सीज
चिलकाना। चिलकाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बिना रॉयल्टी के ओवरलोड खनिज सामग्री का परिवहन कर रहे दो डंपरों को सीज किया है। सीओ सदर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दुमझेडा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने दो डंपरों को बिना रॉयल्टी के ओवरलोड खनन सामग्री ले जाते पकड़ा। दोनों वाहनों को खनन सामग्री समेत सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट खान विभाग को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed