फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Suspicious death of Kailash in Niyana, brother suspects murder, he had left home with 37 thousand rupees after receiving a call

Hisar News: नियाणा के कैलाश की संदिग्ध मौत, भाई ने जताया हत्या का शक, फोन आने के बाद 37 हजार रुपये लेकर घर से निकला था

Fri, 11 Sep 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 11 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of Kailash in Niyana, brother suspects murder, he had left home with 37 thousand rupees after receiving a call
घिराय। गांव नियाणा निवासी 37 वर्षीय कैलाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके भाई सुनील ने अज्ञात व्यक्ति पर हत्या कर शव को बरवाला बाईपास पर सड़क किनारे फेंकने का शक जताते हुए पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने अग्रोहा स्थित एमएएमसी पहुंचकर कैलाश के शव की पहचान की।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि मृतक के भाई के बयान हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दिए बयान में सुनील ने बताया कि कैलाश गांव में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। सात सितंबर 2026 को दोपहर करीब ढाई बजे उसके मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया था। करीब आधे घंटे बाद कैलाश अपने साथ लगभग 37 हजार रुपये लेकर यह कहकर घर से निकला कि उसे बाहर जाना है। उसने यह नहीं बताया कि कहां जा रहा है और परिवार को दो-तीन दिन में लौटने की बात कही थी।
विज्ञापन

सुनील के अनुसार अगले दिन अखबार में खबर देखने के बाद परिवार को कैलाश की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन अग्रोहा स्थित एमएएमसी पहुंचे और शव की पहचान की। सुनील ने आशंका जताई कि नाम-पता मालूम नहीं होने वाले किसी व्यक्ति ने कैलाश की हत्या करने के बाद शव छिपाने के उद्देश्य से बरवाला बाईपास पर सड़क किनारे फेंका है। पुलिस कैलाश के घर से निकलने के बाद की परिस्थितियों और उसकी मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed