फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Surat-e-Hall: Five classes are being built in a hall, mid-day meal workers are studying

सूरत ए हाल : एक हॉल में कैबिन बना लग रहीं पांच कक्षाएं, मिड-डे मील वर्कर करा रही पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Surat-e-Hall: Five classes are being built in a hall, mid-day meal workers are studying
हिसार। जहाजपुल के समीप राजकीय मिडिल स्कूल नंबर-4 में कक्षा 6 से 8 कक्षा के 87 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए केवल एक टीचर है। वह मिडल हेड लिपिक का काम भी संभालती हैं। अमर उजाला की टीम बुधवार को स्कूल पहुंची तो मौके पर मिड-डे मील वर्कर बच्चों को पढ़ाती मिलीं।
विज्ञापन

जहाजपुल समीप राजकीय मिडिल स्कूल नंबर-4 करीब पांच दशक से वक्फ बोर्ड की जमीन पर चल रहा है। उधार की जमीन को भी दो भागों में बांटा है। इसमें एक भाग में मंदिर व दूसरे भाग में स्कूल बना है। मंदिर में होने वाले शोर के चलते पढ़ाई बाधित होती है। यहां पहली से 5वीं कक्षा तक 153 विद्यार्थियों को खुले हॉल में बनाए कैबिन में बैठाया जाता है। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक-दूसरे की आवाजें सुनाई देती रहती हैं। इस कारण एक बार में केवल एक ही कक्षा की पढ़ाई हो पाती है। शेष 4 कक्षाओं के विद्यार्थियों सहित शिक्षकों को चुप्पी साधनी पड़ती है। ऐसा बीते 50 सालों से चल रहा है।
विज्ञापन

स्कूल में पहली से 5वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए पांच शिक्षिकाएं हैं। वहीं, छठी से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को महज एक ही शिक्षिका पढ़ा रही है। यह शिक्षिका पीटीआई पद पर कार्यरत है। जिस कारण छठी से 8वीं कक्षा के कुल 87 विद्यार्थियों की पढ़ाई का अंदाज आप लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में मात्र दो कक्षाएं, कमरे छह
विडंबना यह है कि जहाजपुल समीप राजकीय मिडिल स्कूल में पहली से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दो कक्षाएं हैं। स्कूल में बने छह कमरों में हेड टीचर, प्राथमिक प्रधान शिक्षिका, लिपिक कक्ष, एक मिड-डे मील का सामान, एक में स्टोर का सामान, एक कमरे में पुस्तकों का भंडारण है।
इस साल 53 अतिरिक्त विद्यार्थियों का हुआ दाखिला
इस स्कूल में पहली से 8वीं कक्षा में 53 अतिरिक्त विद्यार्थियों का दाखिला हुआ है। इस साल पहली से 8वीं कक्षा में कुल 240 विद्यार्थी हैं। पहली से पांचवी कक्षा में कुल 153, छठी से 8वीं कक्षा में 87 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। बीते साल यह संख्या 183 थी।

मामला मेरे संज्ञान में है। प्राइमरी के दो शिक्षकों की ड्यूटी मिडिल कक्षाओं में लगाई है। शिक्षकों की कमी के बारे में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुुका है। जैसे आदेश मिलेंगे, वैसे कार्रवाई की जाएगी। - सुनीता पूनियां, खंड शिक्षा अधिकारी, हिसार द्वितीय ब्लॉक
संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट लूंगा। उसके बाद आगामी कदम उठाया जाएगा। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed