{"_id":"637668914d24b01bc6655b22","slug":"students-up-to-the-age-of-27-years-will-be-able-to-participate-in-the-youth-festival-hisar-news-hsr6473906122","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव में 27 साल आयु तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव में 27 साल आयु तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगें
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव में 27 वर्ष तक की आयु के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। कोरोना काल में युवा महोत्सव न होने से भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने यह आयु सीमा बढ़ा दी है। पहले यह आयु 25 वर्ष तय थी।
जीजेयू के कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने बताया कि विश्वविद्यालय का चार दिवसीय युवा महोत्सव 29 नवंबर से 02 दिसंबर तक विवि परिसर में आयोजित होगा। कोरोना काल के चलते विश्वविद्यालय में भी तीन साल तक युवा महोत्सव का आयोजन नहीं हो सक था। इस वर्ष हो रहे युवा महोत्सव के प्रति विद्यार्थियों में खास उत्साह है।
कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने बताया कि आयु सीमा बढ़ाने से वे विद्यार्थी भी युवा महोत्सव में भाग ले सकेंगे जो कोरोना काल में महोत्सव में भाग नहीं ले सके तथा उनकी आयु 25 वर्ष से अधिक हो गई। विश्वविद्यालय की एचएसबी की प्रोफेसर व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दीपा मंगला ने बताया कि युवा महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बारे में विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी 36 महाविद्यालयों को पत्र जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के युवा कल्याण निदेशालय के निदेशक अजीत सिंह ने बताया कि युवा महोत्सव में संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्य, ललित कला की 46 प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। महोत्सव में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीएड, एमएड व एमफिल के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।