फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sewerage and water treatment plants will be built in the city with Rs 60 crore, sector residents will benefit

Hisar News: शहर में 60 करोड़ रुपये से बनेंगे सीवरेज व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सेक्टरवासियों को होगा फायदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sewerage and water treatment plants will be built in the city with Rs 60 crore, sector residents will benefit
 गलियों के निर्माण का शुभारंभ करते हुए विधायक विनोद भयाना। 
हांसी। लघु सचिवालय के समीप सेक्टर तीन में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से जमीन चिह्नित कर ली गई है। इन दोनों प्लांट का फायदा सेक्टर-6 पार्ट वन व पार्ट टू, सेक्टर पांच व नई ऑटो मार्केट के लोगों को होगा। दोनों पर करीब 30-30 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण बाईपास पर जींद हांसी रोड के निकट व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को स्थानीय संयुक्त कार्यालय परिसर के निकट हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की खाली पड़ी 40 एकड़ जमीन पर करवाया जाएगा। इन प्लांटों के निर्माण को लेकर विभाग की तरफ से कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। इन विकास परियोजनाओं की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण हिसार कार्यालय में भिजवाई जा चुकी है। अनुमति मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि प्लांट के टेंडर से लेकर निर्माण पूरा होने में करीब तीन वर्ष का समय लगेगा। उसके बाद सेक्टरवासियों को लाभ मिलेगा। तोशाम चुंगी के समीप स्थित नई ऑटो मार्केट को भी इन दोनों प्लांट से जोड़े जाने की योजना है।
विज्ञापन


पुराने जलघर से पेयजल राशनिंग से परेशान होकर सेक्टरवासियों ने बीते वर्ष इसकी मांग की थी, जिसके बाद एचएसवीपी के अधिकारियों ने दोनों प्लांट के लिए संभावनाएं तलाश की थी, जिसके बाद यहां जमीन का चयन हुआ। यहां करीब 10 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इसमें जलघर भी होगा। सेक्टरवासियों को इसी से पेयजल की सप्लाई की जाएगी। इस नए वाटर ट्रीटमेंट के बनने से पुराने जलघर का भार भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह है स्थिति
फिलहाल सेक्टर-6 में एक बूस्टिंग स्टेशन है, जिसमें पानी की आपूर्ति पुराने जलघर से आती है। पुराने जलघर में केवल 24 दिन का पानी ही स्टोर होता है। वहीं नहर में पानी करीब 40 दिन में आता है। ऐसे में पुराने जलघर से जुड़े क्षेत्रों में राशनिंग की जाती है, जिससे सेक्टरवासी भी परेशान होते हैं। वहीं सेक्टर छह पार्ट वन में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या भी है। दोनों प्लांट से सेक्टरवासियों को राहत मिलेगी।

---------------

हलके के विकास को लेकर तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए सेक्टर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनवाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभाग ने कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- विनोद भयाना, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed