{"_id":"6ab8e2e270c0162cde024f80","slug":"road-accident-in-hisar-horrific-collision-between-a-fortuner-suv-and-a-motorcycle-near-banbhauri-village-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में सड़क हादसा: गांव बनभौरी के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी और बाइक के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत व एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में सड़क हादसा: गांव बनभौरी के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी और बाइक के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत व एक घायल
Sun, 27 Sep 2026 03:03 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:03 PM IST
सार
दर्दनाक हादसे में मोनू, पुनीत और रवि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोनू और पुनीत को मृत घोषित कर दिया। रवि की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव बनभौरी के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में एक नाबालिग भी शामिल है। घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
यह हादसा तब हुआ जब गांव सरहेड़ा निवासी 22 वर्षीय मोनू, 11 वर्षीय पुनीत और रवि बाइक पर सवार होकर जींद जिले के मखंड गांव में आयोजित एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे। गांव बनभौरी के पास सामने से आ रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक एक अन्य बाइक से भी जा टकराई।
विज्ञापन
इस दर्दनाक हादसे में मोनू, पुनीत और रवि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोनू और पुनीत को मृत घोषित कर दिया। रवि की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन