{"_id":"6856f4805dfe066e840f3f06","slug":"regular-yoga-practice-is-necessary-to-reduce-stress-judge-tarun-chaudhary-hisar-news-c-21-hsr1020-651733-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव को कम करने के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी : जज तरुण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव को कम करने के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी : जज तरुण चौधरी
Sat, 21 Jun 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
हांसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हांसी के न्यायिक परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में न्यायिक दंडाधिकारी तरुण चौधरी मुख्य अतिथि रहे। बार एसोसिएशन की ओर से प्रतिनिधित्व एडवोकेट अजय लोहान ने किया।
जज तरुण चौधरी ने कहा कि तनाव को कम करने के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी है। योगाभ्यास के निरंतर अभ्यास से बड़ी से बड़ी बीमारियों पर भी काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कोर्ट स्टाफ के सदस्यों को सुबह प्रतिदिन एक घंटा योग करने की सलाह दी। रीडर शमशेर सिंह दलाल ने उपस्थित सभी को योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर रीडर नरेश ठकराल, रीडर भूपेंद्र जांगड़ा, स्टेनो पुनीत नागपाल, नाजिर रमेश यादव, नाजिर पंकज गोयल, रीडर कृष्ण राठी आदि मौजूद रहे।