फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   record purchase of wheat

Hisar News: गेहूं की रिकॉर्ड खरीद, गोदाम भरे, खुले में हो रहा भंडारण

Thu, 16 May 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 16 May 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
record purchase of wheat
हांसी सैनीपुरा स्थित हैफेड के गोदाम में ट्रक से गेहूं के बैग उतारते  मजदूर। 
हांसी। गेहूं की रिकॉर्ड आवक के चलते इस बार हैफेड, एफसीआई व डीएफएससी के गोदाम पूरी तरह से भर गए हैं। हालत यह है कि लाखों क्विंटल गेहूं के बैग को खुले में रखना पड़ रहा है। ऐसा तीन वर्षों के बाद हुआ है कि गेहूं का भंडारण खुले में करना पड़ रहा हो। हांसी, सिसाय व घिराय अनाज मंडी में पौने दस लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। पौने दो लाख क्विंटल गेहूं की खरीद बाकी है। बीते पांच वर्षों में गेहूं की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड खरीद हुई है।
विज्ञापन

गेहूं की इस बार रिकॉर्ड खरीद हुई है। रिकॉर्ड भी ऐसा तोड़ा की एजेंसियों को भंडारण में समस्या हो रही है। गोदामों में गेहूं रखने की जगह तक नहीं बची है। मजबूरन गेहूं का खुले में भंडारण करना पड़ रहा है। हांसी व आसपास के गांवों में सभी गोदाम गेहूं से भर गए हैं। जबकि अभी लाखों क्विंटल गेहूं की उठान मंडी से बाकी है। इन गोदामों में हांसी की अनाज मंडी के साथ-साथ नारनौंद मंडी, बांडाहेडी, सिसाय व धनाना सब केंद्रों से खरीदी गई गेहूं रखी जा रही है। गोदामों में ऐसा नजारा तीन वर्षों बाद देखने को मिल रहा है। खुले में किए जा रहे गेहूं के बैग को तिरपाल से ढका जाएगा।
विज्ञापन



अभी सैनीपुरा में हैफेड के गोदाम व अनाज मंडी के साथ बने खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम में खुले में भंडारण किया जा रहा है। यहां पर गोदाम के अंदर भंडारण की जगह नहीं बची है। सैनीपुरा के गोदाम में सवा लाख गेहूं के बैग खुले में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम में एक लाख क्विंटल गेहूं के बैग खुले में रखे जाएंगे। वहीं उमरा रोड पर एफसीआई के गोदाम में भी भंडारण का काम चल रहा है। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के पीछे बने गोदाम, उमरा गांव के समीप एक गोदाम में भंडारण हो चुका है। गगनखेड़ी में भंडारण के लिए गोदाम को किराये पर लिया गया। इसमें भी भंडारण का काम पुरा हो चुका है।
एक सप्ताह के लिए खरीद बढ़ी
सरकार द्वारा मंडियों में गेहूं की खरीद के लिए एक सप्ताह का समय और बढ़ा दिया गया है। मंडी में 22 मई तक गेहूं की खरीद होगी। खरीद हैफेड व डीएफएससी की ओर से पहले की तरह की जाएगी। फिलहाल हांसी मंडी में गेहूं की आवक नहीं है।

ऐसा कई वर्षों के बाद हुआ है कि खुले में गेहूं के बैग रखने पड़े हैं। इस बार खरीद बंपर हुई है। खुले में रखे जाने वाली गेहूं के नीचे डबल कैरेट लगा कर भंडारण किया जा रहा है। ताकि गेहूं खराब न हो। खुले में रखे गए गेहूं के बैग को तिरपाल से ढका जाएगा।- बबली यादव, मैनेजर, हैफेड
वर्ष खरीद (क्विंटल में)
2020-21 9.17 लाख
2021-22 8.32 लाख
2022-23 5.52 लाख
2023-24 8.54 लाख
2024-25 9.75 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed