{"_id":"698f80abaf6a9313980ad3a6","slug":"priority-given-to-women-and-child-safety-emphasis-on-increasing-patrolling-hisar-news-c-21-hsr1020-810975-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: महिला और बाल सुरक्षा को प्राथमिकता, गश्त बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: महिला और बाल सुरक्षा को प्राथमिकता, गश्त बढ़ाने पर जोर
Sat, 14 Feb 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
सिवानी मंडी। शहर थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिस-पब्लिक कोऑर्डिनेशन कमेटी (पीपीसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी अशोक कुमार ने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और साइबर अपराध रोकथाम के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने पुलिस और आमजन के सहयोग से शहर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया।
थाना प्रभारी ने कहा कि महिला और बाल सुरक्षा प्राथमिकता है। स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त प्रभावी बनाई जाएगी। जन-शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होगा। मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर थाना प्रभारी ने आम लोगों से सतर्क रहने और अनजान कॉल, फर्जी लिंक या ओटीपी साझा न करने की अपील की। उन्होंने दुकानदारों से अपनी दुकानों में अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी रेंज सड़क तक रखने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
पीपीसीसी सदस्य एवं उद्योगपति बाबूलाल जिंदल ने कहा कि ऐसी बैठकें समाज में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने में सहायक हैं। नशा, चोरी और साइबर अपराध पर नियंत्रण तभी संभव है जब आमजन पुलिस के साथ मिलकर जिम्मेदारी निभाएं।
इस मौके पर जाट सभा के प्रधान विद्याधर पिलानिया, गजानंद वशिष्ठ, भागीरथ जांगड़ा, गैंडावास गोशाला के प्रधान रामकिशन, सुरेश खटक, विवेक सोनी, राजेंद्र ख्यालिया, लाल सिंह बड़वा आदि मौजूद रहे।