Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Passenger trains to remain cancelled for three months due to fog

Hisar News: कोहरे के कारण तीन माह तक रद्द रहेंगी पैसेंजर ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Passenger trains to remain cancelled for three months due to fog
टोहाना। कोहरे के सीजन में उत्तर रेलवे ने 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक बड़ी संख्या में पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इससे टोहाना क्षेत्र के दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। उत्तर रेलवे मुख्यालय, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली की ओर से 27 नवंबर को पत्र जारी कर सभी मंडलों को इस संबंध में आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री एसोसिएशन के प्रधान राजेश नागपाल और प्रवक्ता हरजीत सिंह ने बताया कि टोहाना से होकर गुजरने वाली अंबाला मंडल की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। इनमें 54765/54766 धूरी-बठिंडा, 54603/54606 हिसार-लुधियाना और 54604/54605 लुधियाना-चूरू सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली मंडल की 54031/54034 दिल्ली-जींद पैसेंजर भी तीन माह तक नहीं चलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर साल कोहरे के नाम पर पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी जाती हैं जबकि एक्सप्रेस ट्रेनें चलती रहती हैं। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को महंगी बस यात्रा करनी पड़ेगी। उन्होंने रेलवे से मांग की कि रद्द ट्रेनों के विकल्प के तौर पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएं या टोहाना रूट की सेवाएं बहाल रखी जाएं। विशेष रूप से हिसार-जमालपुर शेखां-जाखल-धूरी रेल मार्ग की ट्रेनें रद्द न की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed