{"_id":"6b0c753afd24a0bdbc0b1576","slug":"deep-freezers-in-the-post-mortem-house-at-the-civil-hospital-have-been-non-functional-for-five-and-a-half-months-hisar-news-c-21-hsr1005-1001170-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नागरिक अस्पताल में साढ़े पांच माह से बंद पड़े पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नागरिक अस्पताल में साढ़े पांच माह से बंद पड़े पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर
विज्ञापन
इन शटर के पीछे बंद पड़े हैं डीप फ्रीजर।
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था खुद बदहाल है। यहां दो बड़े डीप फ्रीजर पिछले साढ़े पांच माह से बंद पड़े हैं। ऐसे में तीन से अधिक शव आने पर उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के कोल्ड रूम में रखवाना पड़ता है। शवों को अग्रोहा ले जाने और पोस्टमार्टम के लिए वापस लाने का खर्च भी परिजनों को उठाना पड़ता है।
चूहों ने कुतर दिया था महिला का शव
हैरानी की बात है कि अस्पताल प्रशासन के पास भी समस्या के समाधान की समयसीमा नहीं है। 7 जून को हांसी निवासी कोमल की डिलीवरी के बाद मौत हो गई थी। उनका शव जिला नागरिक अस्पताल के डीप फ्रीजर में रखा गया था। कुछ घंटे बाद परिजनों ने देखा तो शव को चूहों ने कुतर दिया था। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने फ्रीजर की मरम्मत के लिए कंपनी से संपर्क किया था।
11 जून को कंपनी के कर्मचारियों ने मरम्मत का काम पूरा कर दिया। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने फ्रीजर का इस्तेमाल शुरू नहीं किया। अधिकारियों का कहना था कि कंपनी ने लिखित में यह प्रमाण नहीं दिया कि फ्रीजर अब जीव-जंतुओं से पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस संबंध में कंपनी को दोबारा पत्र लिखा गया, लेकिन जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
मामले में मुख्यालय ने स्थानीय अधिकारियों को आखिरी बार कंपनी को पत्र लिखने के निर्देश दिए थे। साथ ही जवाब नहीं मिलने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की बात कही थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
पोस्टमार्टम हाउस में तीन चालू फ्रीजर
फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस में तीन डीप फ्रीजर हैं। इनमें एक-एक शव रखा जा सकता है। वहीं, बंद पड़े दो बड़े फ्रीजर में चार-चार शव रखने की क्षमता है। तीन से ज्यादा शव आने पर परिजनों को उन्हें अग्रोहा ले जाने की व्यवस्था करनी पड़ती है।
-- --
हमने इस बारे में मुख्यालय को पत्र लिखा हुआ है लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया है। कंपनी ने भी हमसे इस संबंध में कोई संपर्क नहीं किया है। - डॉ. प्रभुदयाल, एसएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।