फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Para Asian Games: Farmer's son para player Pramod won silver medal in 1500 meter race

Para Asian Games: किसान के बेटे पैरा खिलाड़ी प्रमोद ने 4.09 मिनट में पूरी की 1500 मीटर की दौड़, जीता रजत पदक

Wed, 25 Oct 2023 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Oct 2023 09:19 PM IST
सार

चीन में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में पैरा खिलाड़ी प्रमोद ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रजत पदक जीता है। वह हिसार शहर के महाबीर स्टेडियम में सुबह और शाम अभ्यास करता था।

विज्ञापन
Para Asian Games: Farmer's son para player Pramod won silver medal in 1500 meter race
पैरा खिलाड़ी प्रमोद कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चीन में चल रही पैरा एशियन गेम्स में पैरा खिलाड़ी प्रमोद कुमार ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। प्रमोद ने 4 मिनट 9 सेकेंड में दौड़ पूरी कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। पदक जीतने पर कोच भरत सिंह पूनिया और एसआई राजेश कुमार ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि पैरा खिलाड़ी प्रमोद कुमार सिरसा जिले के नहराना गांव का रहने वाला है। वह शहर के महाबीर स्टेडियम में सुबह और शाम अभ्यास करता था।

विज्ञापन


पैरा खिलाड़ी प्रमोद कुमार ने बताया कि पिता राममूर्ति खेतीबाड़ी करते हैं। 2017 से अभ्यास कर रहे हैं। परिवार और कोच ने पूरा सहयोग दिया। वे हिसार की डिफेंस कॉलोनी में रहता है। सुबह और शाम 6 घंटे महाबीर स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। चीन में पदक आने से पहले जो पदक आया था वह 4 मिनट 12 सेकेंड में आया था। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत की और पैरा एशियन गेम्स में अपने समय को कम करते हुए रजत पदक जीता।
विज्ञापन


उपलब्धियां

  • 2021 में बंगलूरू में हुई 19वीं नेशनल पैरा प्रतियोगिता में 800 मीटर में सोना।
  • 2021 में बंगलूरू में हुई 19वीं नेशनल पैरा प्रतियोगिता में 1500 मीटर में कांस्य।
  • 2022 में भुवनेश्वर में हुई 20 वीं नेशनल पैरा प्रतियोगिता में 1500 मीटर में सोना।
  • 2023 में दुबई में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चौथा स्थान मिला।
  • 2023 में पुणे में 21वीं नेशनल पैरा गेम्स में चांदी जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed