{"_id":"8961e4edebf9344a1e29681114bca520","slug":"panchayat-election-today-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला चरण : 118 गांवों में आज चुने जाएंगे पंच-सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला चरण : 118 गांवों में आज चुने जाएंगे पंच-सरपंच
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण के कुल 118 गांवों में रविवार सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा। इन खंड में 113 सरपंच, 561 पंच, 85 ब्लॉक समिति सदस्य तथा जिला परिषद के दस सदस्यों के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
सरपंच तथा पंचों का रिजल्ट मतदान के बाद रविवार को ही घोषित होगा। पंचायत समिति तथा जिला परिषद के रिजल्ट 28 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
पांच सरपंच सर्वसम्मति ने जीते
गांव बालावास, भिवानी रोहिल्ला, पाली, स्याहड़वा, दुबेटा में सर्वसम्मति से सरपंच चुने गए। यहां पंच के लिए मतदान होना है। जिला परिषद के लिए किसी भी वार्ड में सर्वसम्मति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
824 पदों के लिए 2447 मैदान में डटे
अब जिला परिषद के लिए 288, पंचायत समिति के लिए 294, सरपंच के लिए 658 तथा पंच के लिए 1207 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। 878 पदों पर सहमति बनने के बाद अब 824 पदों के लिए 2447 प्रत्याशी चुनावी लड़ाई लडे़गे।
विज्ञापन
पुलिस के ऑब्जर्वर रखेंगे पैनी नजर
पहले चरण में पंचायत चुनाव के लिए पुलिस ने आब्जर्वर तथा असिस्टेंट आब्जर्वर नियुक्त किए हैं। पुलिस के यह अधिकारी चुनाव के दौरान अपने अपने एरिया में गश्त करेंगे।
हिसार खंड एक में दस जनवरी को मतदान होगा। यहां डीएसपी भगवानदास तथा डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा को आब्जर्वर लगाया गया है। इस खंड में इंस्पेक्टर जगबीर सिंह, कपिल, प्रहलाद, माया सिंह उनका सहयोग करेंगे। हिसार खंड दो के लिए डीएसपी जयपाल सिंह तथा डीएसपी जितेंद्र सिंह को आब्जर्वर लगाया गया है।
उनके साथ इंस्पेक्टर रोहताश, जगदेव, प्रहलाद तथा उमेद सिंह सहयोग करेंगे। नारनौंद खंड के लिए डीएसपी संदीप मलिक तथा राजबीर सिंह को आब्जर्वर लगाया गया है। उनके सहयोग के लिए इंस्पेक्टर विद्यानंद, अतर सिंह, जोगेंद्र तथा कृष्ण कुमार को नियुक्त किया है।
पंच सरपंच की मतगणना मतदान के तुरंत बाद
पंच तथा सरपंच पद के लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी। देर रात तक विजेताओं का एलान कर दिया जाएगा। ब्लॉक समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए मतगणना 28 जनवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।