फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Organizing a workshop on the topic of pelvic floor muscles

व्यायाम से पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों का इलाज संभव : डॉ. खुशबू

Fri, 20 Dec 2024 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 20 Dec 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Organizing a workshop on the topic of pelvic floor muscles
हिसार में आयोजित कार्यशाला में मौजूद डॉक्टर, विद्यार्थी व अन्य स्टाफ सदस्य।
हिसार। महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी द्वारा पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों के विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता गीता वत्स ने की। कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. अनुपमा ने बताया कि पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों की दिक्कत गर्भावस्था के बाद व 60 साल की उम्र के बाद शुरू होती है। जिसकी वजह से पेशाब और मल को रोकने की क्षमता में कमी आ जाती है। फोर्टिस जिंदल अस्पताल, रायगढ़ से आई डॉ. खुशबू ने बताया कि व्यायाम व मशीनों से इसका उपचार संभव है, लेकिन उससे भी अधिक आवश्यक है रोगी और उसके परिवार का इसके प्रति जागरूक होना व चिकित्सक से मिलकर उचित सलाह लेकर इसका उपचार करवाना।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. अनुराग छाबड़ा ने बताया कि पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों की दिक्कत का सामना महिला व पुरुष दोनों को ही करना पड़ता है, ऐसे में इस प्रकार की कार्यशालाएं जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाती हैं। इस दौरान कार्यशाला में गीता वत्स, महाविद्यालय निदेशक डॉ. अलका छाबड़ा, प्रशासनिक निदेशक डॉ. आशुतोष शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राजीव चौहान, प्रिंसिपल कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. निधि अग्रवाल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग का स्टाफ व छात्राएं, मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed