फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Officers arrived with police force to remove the carts in the new vegetable market, gave one day's time

Hisar News: नई सब्जी मंडी में रेहड़ियों को हटाने किए पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारी, एक दिन का दिया समय

Thu, 19 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 19 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Officers arrived with police force to remove the carts in the new vegetable market, gave one day's time
ग्रामीणों को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए पुलिसकर्मी। 
हांसी। दिल्ली रोड स्थित नई सब्जी मंडी में अवैध रूप से लगीं रेहड़ियों को हटवाने के लिए मार्केट कमेटी के सचिव पुलिस बल के साथ पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों की रेहड़ी वालों के साथ बहसबाजी भी हुई। रेहड़ी वालों ने रेहड़ी नहीं हटाई तो सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान अनिल चावला ने मध्यस्थता की। इस पर उन्हें एक दिन का समय देकर वीरवार से मंडी में रेहड़ी न लगाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि सब्जी मंडी में मासाखोरों के लिए शेड बना हुआ था। जिसे भी फल व सब्जी यहां बेचनी है, उसके लिए शेड की व्यवस्था है। इसके लिए 1500 रुपये प्रति महीना का किराया मार्केट कमेटी की तरफ से लिया जाता है। लेकिन उसके बावजूद यहां पर रेहड़ियां लगाई जा रही थीं।
विज्ञापन

रेहड़ी वाले शराब पीकर सब्जी मंडी का माहौल खराब कर रहे थे। इसको लेकर मासाखोरों ने शिकायत की हुई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने बीते दिनों रेहड़ी वालों को रेहड़ी हटाने के लिए कहा था। लेकिन रेहड़ी वाले नहीं माने। इस पर बुधवार को मार्केट कमेटी के सचिव अमित रोहिल्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर रेहड़ी वालों ने रेहड़ी हटाने से मना किया व बहसबाजी करने लगे। इसके बाद सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान अनिल चावला ने मध्यस्थता की और रेहड़ी वालों को वीरवार से रेहड़ी न लगाने की बात कर मामला शांत करवाया।
रेहड़ी वाले वहां अवैध रूप से रेहड़ी लगा रहे थे। टीम उन्हें हटाने के लिए गई तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इनके खिलाफ शिकायत भी आई है। इस पर इन्हें हटवाने गए थे। मंडी प्रधान ने बुधवार का समय दिया।

- अमित रोहिल्ला, सचिव, मार्केट कमेटी
मार्केट कमेटी के सचिव, पुलिस बल रेहड़ी हटवाने आए थे। रेहड़ी वालों ने उस समय फल सब्जियां खरीदी हुई थीं। उन्हें आर्थिक नुकसान न हो इसलिए उन्हें बुधवार का समय दिया। वीरवार से उन्हें रेहड़ी न लगाने के लिए कहा है।
- अनिल चावला, प्रधान, सब्जी मंडी एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article