{"_id":"6891c0b3751418cc220cc082","slug":"monsoon-in-haryana-update-on-weather-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में इस दिन से कमजोर पकड़ेगा मानूसन: इस बार सामान्य से अधिक हुई बारिश, इन जिलों में कम बरसे मेघा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में इस दिन से कमजोर पकड़ेगा मानूसन: इस बार सामान्य से अधिक हुई बारिश, इन जिलों में कम बरसे मेघा
Tue, 05 Aug 2025 01:58 PM IST
शाहिल शर्मा
Hisar
Hisar
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:58 PM IST
सार
इस मानसून सीजन में हरियाणा में सामान्य से 24% अधिक बारिश हुई है। वहीं, कुछ जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। यह जानकारी चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष ने दी है।
विज्ञापन
हरियाणा में मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश
- फोटो : संवाद
विस्तार
इस मानसून सीजन में हरियाणा में 1 जून से 4 अगस्त तक 274 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 221 मिमी से 24% अधिक है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि इस साल मानसून हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में तय समय से पहले पहुंचा।
विज्ञापन
मानसून टर्फ रेखा में बदलाव
6 अगस्त के बाद मानसून टर्फ रेखा हरियाणा से हटकर बंगाल की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे मानसूनी गतिविधियों में कमी आएगी। बता दें कि अब तक मानूसन सीजन में जींद, अंबाला, पंचकूला, करनाल और सोनीपत जैसे जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन
मानसून की अवधि
हरियाणा में मानसून सितंबर के तीसरे सप्ताह तक सक्रिय रहता है। अभी मानसून सीजन का लगभग आधा समय शेष है, जिसके दौरान और बारिश की उम्मीद है।