{"_id":"6856f3e6f791fd9e3903cc2b","slug":"lord-venkateshs-procession-started-from-tirupati-dham-hisar-news-c-21-hsr1020-651721-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: तिरुपति धाम से निकली भगवान वेंकटेश की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: तिरुपति धाम से निकली भगवान वेंकटेश की शोभायात्रा
Sat, 21 Jun 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
तिरुपति धाम में सवारी शोभा यात्रा का दृश्य।
हिसार। श्री तिरुपति बालाजी धाम में भगवान वेंकटेश की सवारी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ रथ पर स्थापित पालकी में भगवान वेंकटेश के विग्रह के साथ माता देवी व माता भूदेवी के विग्रह भी शोभायमान किए गए।
सवारी शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्रीमन्ननारायण, जय गोविंदा व जय भगवान वेंकटेश के जयघोष करते रहे। विशेष बात यह रही कि भक्तों ने अपने हाथों से रथ को खींचकर आस्था जताई। शोभायात्रा के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। सवारी शोभायात्रा से पूर्व सुबह पूरे विधि-विधान से भगवान वेंकटेश का अभिषेक करके पूजा-अर्चना की गई। अभिषेक का अलौकिक दृश्य देखकर श्रद्धालु निहाल हो गए। शाम को सवारी शोभायात्रा में काफी श्रद्धालु पहुंचे।