फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kiran was first in three thousand meter race

Hisar News: तीन हजार मीटर दौड़ में किरण रही प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kiran was first in three thousand meter race
बरवाला। विकासखंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढाणी खानबहादुर और राजली के गैलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों की विभिन्न प्रकार की स्कूली खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गैबीपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिलास्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में प्रवेश किया। डीपीई राजेश भारती ने बताया कि इस स्पर्धा में कई वर्ग की दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, चक्काफेंक, भालाफेंक, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी आदि खेल करवाए गए। इसमें गैबीपुर की छात्रा किरण ने 3,000 मीटर दौड़ में प्रथम और 1,500 मीटर दूरी की दौड़ में दूसरा स्थान पाया। पायल 800 मीटर और 200 मीटर दौड़ में द्वितीय रहीं। 17 वर्ष आयु वर्ग में काफी ने 3,000 मीटर वॉक रेस में दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

लड़कों के 19 वर्ष आयु वर्ग में रमन ने भाला फेंक स्पर्धा में प्रथम और सावन ने दूसरा स्थान हासिल किया। कार्तिक 1,500 मीटर दौड़ में प्रथम रहे। 17 वर्ष के आयु वर्ग की 3,000 मीटर दौड़ में देवेंद्र प्रथम, 100 मीटर दौड़ में इंद्रजीत द्वितीय रहे। 14 वर्ष आयु वर्ग की 600 मीटर दौड़ में कार्तिक ने दूसरा स्थान पाया। स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य राजकुमार और स्कूल स्टाफ ने विजेता विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रह कर अनुशासन की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed