{"_id":"67bb6374b130ca3ce40ebbf0","slug":"indias-victory-in-the-champions-trophy-the-excitement-of-the-match-reached-the-wedding-guests-hisar-news-c-21-1-noi1022-572729-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत, बरातियों पर चढ़ी मैच की खुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत, बरातियों पर चढ़ी मैच की खुमारी
विज्ञापन
सीसवाल में शादी समारोह में लगाई एलईडी स्क्रीन।
हिसार, बालसमंद। चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारत-पाक मैच का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। मैच शुरू होने से पहले ही लोग टीवी के आगे जम गए थे। रविवार होने के कारण मैच के लिए लोगों ने घरों में रहना उचित समझा। हालांकि बाजारों में भी दुकानों पर जहां भी टीवी चल रहे थे, लोगों के कदम ठिठक गए। पहले बैटिंग कर पाकिस्तान ने 242 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने छह विकट पर 244 रन बनाकर हासिल कर लिया। कोहली की बैटिंग के दौरान दर्शक हूटिंग करते रहे। पूरा मैच भारत के हाथ में था, लेकिन दर्शकों की मुराद थी कि कोहली का शतक भी पूरा हो जाए। पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर ने एक रन लेकर कोहली को स्ट्राइक दी, तब कोहली के 96 रन थे। विराट ने अंतिम गेंद पर चौका जड़कर दर्शकों को दोहरी खुशी दी।
भारत-पाक मैच हो और कोई इस रोमांच का मजा लेने से चूक जाए ऐसा नहीं हो सकता। चैंपियंस ट्राॅफी में रविवार को दोनों देशों के बीच होने वाले मैच का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। मैच शुरू होते ही घरों और बाजारों में एलईडी के आगे दर्शक जम गए। शादियों का सीजन चल रहा है तो बराती-घराती भी इस मैच का आनंद लेने से नहीं चूके। क्षेत्र के सीसीवाल गांव में पनिहार से बरात आई थी। बरातियों का स्वागत करने के साथ ही डांस फ्लोर पर बड़ी एलईडी भी लगाई गई और इस मैच को लाइव दिखाया। डीजे पर बजते गानों के बीच बरातियों-घरातियों ने मैच का पूरा आनंद लिया। परिवार के सुशील गौरी ने बताया कि भारत-पाक मैच देखने से कोई भी बराती या घराती वंचित न रहे इसके लिए एलईडी लगाकर मैच देखने की व्यवस्था की गई। इससे बरातियों की खुशी दोगुनी हो गई। संवाद