फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar HAU Assistant Professor dies while returning home on a motorcycle

Hisar:बाइक पर घर लौट रहे HAU के असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, आंधी के दौरान आंखों में धूल मिट्टी आने से हुआ हादसा

Fri, 12 Jun 2026 12:15 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 12 Jun 2026 12:15 PM IST
सार

डॉ हेमंत पूनिया हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्याकिकी विभाग में बटर असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत थे। फिलहाल विश्वविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में डॉक्टर पूनिया पेपर चेकिंग करने के बाद रात करीब 8:00 कॉलेज से घर के लिए चले थे।

विज्ञापन
Hisar HAU Assistant Professor dies while returning home on a motorcycle
मृतक डॉक्टर हेमंत पूनिया - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में वीरवार रात को एक सड़क हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गई। घर जाते समय आंधी आने पर आंखों में धूल मिट्टी आने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल के मुर्दाघर में उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डॉ हेमंत पूनिया हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्याकिकी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत थे। फिलहाल विश्वविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में डॉक्टर पूनिया पेपर चेकिंग करने के बाद रात करीब 8:00 कॉलेज से घर के लिए चले थे। ऑर्गेनिक फार्म के पास पहुंचे तो अचानक आई आंधी के कारण धूल मिट्टी उड़ने लगी। ऐसे में धूल मिट्टी उनकी आंखों में चली गई। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिर गए जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। उनके पीछे आ रहे विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें संभाला और तुरंत एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed