फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar district gets development projects worth Rs 146 crore

Hisar News: हिसार जिले को मिली 146 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Hisar district gets development projects worth Rs 146 crore
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार जिले को लगभग 146 करोड़ रुपये की राशि की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता व श्रम मंत्री अनूप धानक ने विभिन्न विभागों की 16 परियोजनाओं उद्घाटन व शिलान्यास किया। बरवाला शहर में नए बस स्टैंड और पेयजल योजना के नवीनीकरण व बढ़ोतरी के कार्यों का शिलान्यास, राजली हेड से चार गांवों जिसमें, बिछपड़ी, पंघाल, सरसौद व जेवरा के जलघरों के लिए पानी व्यवस्था, फरीदपुर पाबड़ा लिंक चैनल का शिलान्यास, आदर्श प्ले स्कूल बनभौरी का उद्घाटन, राजकीय उच्च विद्यालय खरकड़ी के नए भवन व चहादीवारी का शिलान्यास, अमृत सरोवर योजना के तहत गांव नंगथला, डाटा, शेखपुरा, सोरखी, गंगवा व कुलाना में तालाबों का उद्घाटन इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन

निकाय मंत्री ने उपस्थितजनों को कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई सोच के साथ नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में प्रदेश सरकार ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। कार्यक्रम को विधायक विनोद भयाना व जोगीराम सिहाग ने भी संबोधित किया। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। गांव बालसमंद और आसपास के गांवों के लिए बालसमंद में चौधरी भजनलाल गवर्नमेंट कॉलेज की बिल्डिंग के निर्माण कार्य का उद्घाटन आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई की मौजूदगी में वर्चुअल माध्यम से किया। विधायक ने बालसमंद में कॉलेज निर्माण के साथ-साथ अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed