फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: two MLAs will leave JJP soon

Haryana: जजपा को लगेगा झटका, दो विधायक जल्द छोड़ेंगे पार्टी, गठबंधन टूटने के बाद से दिख रहे अलग

Mon, 08 Apr 2024 10:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Apr 2024 10:11 PM IST
सार

जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। 

विज्ञापन
Haryana: two MLAs will leave JJP soon
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा में जजपा के दो विधायक जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हिसार जिले में जजपा के तीन विधायकों में से दो भाजपा में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले इन लोगों को भाजपा में शामिल करने की तैयारी है। इसके लिए किसी अच्छे मौके का इंतजार किया जा रहा है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में यह दोनों भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जजपा के विधायक भाजपा सरकार के समर्थन में हैं। भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद सरकार के बहुमत साबित करने के समय सरकार के साथ दिखे थे। उसी दिन जजपा की हिसार रैली से दूरी बनाकर पार्टी को अपना संदेश साफ कर दिया था। अब भाजपा में जाने की केवल औपचारिकता बाकी है।
विज्ञापन


दोनाें अपने टिकट को लेकर आश्वासन चाहते हैं। हाल ही में कांग्रेस की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल भाजपा में आ चुकी हैं। ऐसे में भाजपा को हिसार जिले की विधानसभा सीटों की टिकटों में बदलाव करना पड़ेगा। ऐसे में हिसार, नलवा, बरवाला के प्रत्याशियों में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जजपा के दोनों विधायक कांग्रेस के साथ भी संपर्क में हैं। अगर भाजपा में टिकट का पक्का भरोसा नहीं मिला तो कांग्रेस में भी जाने को तैयार हैं। अभी कांग्रेस की ओर से भी इन लोगों को टिकट का वादा नहीं मिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed