फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Group of 12 devotees leaves for Pakistan on Prakash Parv

Hisar News: प्रकाश पर्व पर 12 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना

Thu, 23 Nov 2023 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 23 Nov 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Group of 12 devotees leaves for Pakistan on Prakash Parv
हांसी रेलवे स्टेशन से पाकिस्तान के लिए रवाना होता हुआ श्रद्धालुओं का जत्था। संवाद
हांसी। शहर के 12 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के ननकाना साहिब, करतारपुर साहिब, पंजा साहिब में दर्शन करने के लिए रवाना हुआ। शनिवार को अमृतसर के वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे। करीब दस दिन के बाद श्रद्धालुओं का जत्था वापस हांसी पहुंचेगा। ननकाना साहिब में ही गुरुनानक देव का प्रकाश हुआ था। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के दौरान श्रद्धालु तीन दिन तक ननकाना साहिब में रहेंगे व वहां आयोजित सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद गुरुद्वारा पंजा साहिब, लाहौर के डेरा साहिब, रोडी साहिब व करतारपुर साहिब में दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

74 वर्षीय सदानंद मनोचा के नेतृत्व में श्रद्धालु पाकिस्तान गए हैं। मनोचा ने बताया कि वह चौथी बार पाकिस्तान में ननकाना साहिब व करतार पुर साहिब के दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में उनका जत्था जहां-जहां जाता है वहां उनकी पूरी सेवा होती है। देशी घी के हलवे समेत अन्य स्वादिष्ट पकवान उनको परोसे जाते हैं। सुरक्षा के लिए पाकिस्तान की आर्मी व अधिकारियों की टीम 24 घंटे तैनात रहती है। जब भारतीय श्रद्धालुओं का जत्था एक जगह से दूसरी जगह जाता है तो पाकिस्तान आर्मी व प्रशासनिक अधिकारियों की कई गाड़ियां जत्थे के साथ-साथ चलती हैं। माता सुदर्शन कौर ने बताया कि पाकिस्तान भारतीय श्रद्धालुओं की सेवा में वहां की आर्मी, प्रशासन, गुरुद्वारा समितियां, साध संगत हर वक्त तैयार रहते हैं।
विज्ञापन

यह रहेगा शेड्यूल
12 श्रद्धालुओं का जत्था वीरवार शाम साढ़े 5 वाली हिसार रेलवे स्टेशन के लिए निकला। हिसार से देर रात चलने वाली अमृतसर वाली ट्रेन में सवार होकर अमृतसर पहुंचेगा। एक दिन अमृतसर में जत्था रुकेगा। अमृतसर साहिब के दर्शन करके 25 नवंबर को जत्था बाघा बॉर्डर पर पहुंचेगा। बाघा बॉर्डर से सुरक्षा के साथ पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। 4 दिसंबर को पाकिस्तान से भारत के लिए वापसी है। जत्थे में हांसी से 74 वर्षीय सदानंद मनोचा, 70 वर्षीय सुदर्शन कुमारी, 65 वर्षीय सुदर्शन कौर, 60 वर्षीय सुरेंद्र सेतिया, 58 वर्षीय इंद्रजीत, 65 वर्षीय आशा रानी, 65 वर्षीय शकुंतला, 60 वर्षीय प्रेम कुमार, 60 वर्षीय गुरुविंद्र सिंह, 59 वर्षीय बलदेव कौर, 50 वर्षीय रजनी खुराना व 50 वर्षीय नीलम मदान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article