फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four E-buses come from Delhi to Hisar trial run could not be done

रास्ते में हांफ गई ई-बस: दिल्ली से हिसार के लिए चली थी 5 बसें, 26 जनवरी को मंत्री गौरव गौतम दिखाएंगे हरी झंडी

Thu, 23 Jan 2025 04:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 23 Jan 2025 04:38 PM IST
सार

हिसार से डाबड़ा तक रोडवेज की ओर से 17 स्टॉपेज तैयार किए हैं। अभी तक सिटी बसों का लोकल बस स्टैंड से ही संचालन होता रहा है। ऐसे में रोडवेज ने भी ई सिटी बसों को भी यहां से चलाने की रूपरेखा तैयार की है।

विज्ञापन
Four E-buses come from Delhi to Hisar trial run could not be done
हिसार पहुंची चार ई-बसें। - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर में 4 ई-सिटी बसें पहुंच गई हैं। दिल्ली से 5 बसें चली थीं लेकिन एक बस हांसी के पास बैटरी खत्म होने से बंद हो गई। कई घंटे तक बैटरी की चार्जिंग नहीं हो सकी। दूसरी ओर बसों का पंजीकरण न होने के कारण रूट पर ट्रायल रन भी नहीं हो सका। रोडवेज महाप्रबंधक मंगल सैन ने बसों का मुआयना किया। वर्कशॉप का निरीक्षण कर व्यवस्था जानी। उन्होंने बताया कि को मुकलान और डाबड़ा रूट पर बसों का ट्रायल रन नहीं हो सका।
विज्ञापन


हिसार से डाबड़ा तक रोडवेज की ओर से 17 स्टॉपेज तैयार किए हैं। अभी तक सिटी बसों का लोकल बस स्टैंड से ही संचालन होता रहा है। ऐसे में रोडवेज ने भी ई सिटी बसों को भी यहां से चलाने की रूपरेखा तैयार की है। हालांकि ऑटो चालक पहले सिटी बसों का विरोध कर चुके है। कारण है कि इससे पहले जब सिटी बसें लोकल बस स्टैंड से चलती थी तो सवारियों को लेकर ऑटो चालकों और बस चालकों का आपस में विवाद होता था।
विज्ञापन




बस स्टैंड से डाबड़ा तक यहां-यहां रहेंगे स्टाॅपेज
  • बस स्टैंड से नागोरी गेट
  • पारिजात चौक
  • रेड स्कवेयर मार्केट
  • लक्ष्मीबाई चौक
  • फव्वारा चौक
  • मटका चौक
  • कैंप चौक
  • पीएलए शॉपिंग कॉम्पलेक्स
  • आरटीए ऑफिस (सेंट्रल जेल)
  • डाबड़ा चौक
  • मॉडल चौक
  • आईटीआई चौक
  • सेक्टर 16-17
  • सेक्टर 9-11
  • आधार अस्पताल
  • डाबड़ा

चार्जर प्वाइंट से 3.6 मीटर की दूरी पर बनेगा स्टॉपेज
बस स्टैंड के पिछले गेट के पास लगे चार्जर प्वाइंट से 3.6 मीटर की दूरी पर स्टॉपेज बनेगा, ताकि बस को सुरक्षित खड़ा किया जा सके। इसकी हाइट 180 मिलिमीटर होगी। 45 मिनट से लेकर एक घंटे में बस चार्ज होगी। बुधवार को रोडवेज महाप्रबंधक ने निरीक्षण कर चार्जर के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे फेज में कैंट और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज तक दौड़ेगी बसें
फिलहाल हिसार पहुंचने वाली पांच बसों में से तीन बसें मुकलान और दो बसें डाबड़ा के लिए चलाई जाएगी। वहीं, दूसरे फेज में मिलने वाली बसें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और कैंट के लिए दौड़ेगी। कारण है कि इन दोनों रूट पर भी काफी सवारियां मिलती हैं। हालांकि रोडवेज की ओर से इन दोनों रूट का भी पहले सर्वें किया जा चुका है।

कैंट का ये रहेगा रूट
बस स्टैंड से नागोरी गेट, रानी लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक, मटका चौक, डाबड़ा चौक, जिंदल चौक, सातरोड खुर्द से कैंट
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज तक ये रहेगा रूट: बस स्टैंड से जिला नागरिक अस्पताल चौक, बगला मोड, दुर्जनपुर, चिकनवास, अग्रोहा मोड, अग्रोहा धाम से फिर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज


एक दिन पहले डीजी के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस
रोडवेज महाप्रबंधक मंगलसैन का कहना है कि ई-सिटी बस प्रोजेक्ट को लेकर बुधवार को डीजी के साथ वीडियो कांफ्रेंस हुई थी। वर्कशॉप का निरीक्षण किया था। वीरवार को बसों का दोनों रूट पर ट्रायल लिया जाएगा। हमारी ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। गणतंत्र दिवस पर महाबीर स्टेडियम में मुख्यातिथि बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। हमारी ओर से सभी पांच बसें स्टेडियम में भेज दी जाएंगी।

हिसार से डाबड़ा का संभावित किराया
  • बस स्टैंड से नागोरी गेट: 10 रुपये
  • पारिजात चौक: 10 रुपये
  • रेड स्कवेयर मार्केट: 10 रुपये
  • लक्ष्मीबाई चौक: 10 रुपये
  • फव्वारा चौक: 10 रुपये
  • मटका चौक: 10 रुपये
  • कैंप चौक: 10 रुपये
  • पीएल शॉपिंग कॉम्पलेक्स: 10 रुपये
  • आरटीए ऑफिस (सेंट्रल जेल) : 10 रुपये
  • डाबड़ा चौक: 10 रुपये
  • मॉडल टाउन: 10 रुपये
  • आईटीआई चौक: 15 रुपये
  • सेक्टर 16-17: 15 रुपये
  • सेक्टर 9-11: 15 रुपये
  • आधार अस्पताल: 15 रुपये
  • डाबड़ा: 20 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed