फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Female doctor ordered food online, then 99 thousand rupees came out of her account

Hisar News: महिला चिकित्सक ने ऑनलाइन आर्डर किया खाना तो खाते से निकले 99 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Female doctor ordered food online, then 99 thousand rupees came out of her account
हिसार। जिले में साइबर अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले नए-नए तरीके अपना रहे हैं। सेक्टर-15 में रहने वाली महिला चिकित्सक ने फूड एप पर ऑनलाइन खाना आर्डर किया तो बैंक खाते से करीब 99 हजार रुपये निकल गए। इस संबंध में चिकित्सक पुनीता ने साइबर सेल थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चिकित्सक पुनीता ने बताया कि उन्होंने 20 फरवरी को मोबाइल फोन में फूड एप डाउनलोड कर खाना आर्डर किया था। खाना नहीं आने पर उसने गूगल पर जोमेटो के कस्टमर केयर नंबर सर्च कर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले को कहा रुपये वापस खाते में आ जाएंगे, आप अपना खाता नंबर भेज दो। उसके पास खाता नंबर भेजा तो तीन बार में 82076, 15123 और 2000 रुपये निकल गए। साइबर सेल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोबाइल फोन हैक कर दो लाख की ठगी

बरवाला के वार्ड 13 की एक गृहिणी ने वॉशिंग मशीन ठीक करवाने के लिए गूगल पर सर्च कर ऑनलाइन नंबर मिलाया। इस दौरान उसका मोबाइल फोन हैक कर खाते से 2,00,017 रुपये की ठगी हो गई। मामले के संबंध में पुलिस ने रितु अग्रवाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। रितु अग्रवाल ने बताया कि वॉशिंग मशीन ठीक करवाने को लेकर उन्होंने गूगल पर सर्विस सेंटर का ऑनलाइन नंबर सर्च किया। मोबाइल नंबर मिलाने पर सामने से एक व्यक्ति ने एक अन्य एप डाउनलोड करने के लिए कहा। मंगलवार सुबह उन्हें बताया गया कि वे आपके पास एक वर्कर भेज रहे हैं। इस तरह से बातों में लगा कर सामने वाले व्यक्ति ने फोन हैक कर लिया और खाते से रकम निकाल ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed