फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers jammed for seven hours to get water out of the fields

Hisar News: खेतों से पानी निकलवाने के लिए किसानों ने सात घंटे लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers jammed for seven hours to get water out of the fields
हांसी के गांव सिंघवा राघो में पानी निकासी की मांग लेकर सड़क जाम कर बैठे किसान। - फोटो : Hisar
हांसी। बारिश की पानी की निकासी चार महीने बाद भी खेतों व कॉलोनियों में भरा है। इससे खफा सिंघवा राघो गांव के किसानों ने वीरवार को सुबह 11 बजे हांसी-बरवाला मार्ग को जाम कर दिया। करीब सात घंटे तक किसान सड़कों पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन रंगा भी पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। शाम करीब 6 बजे किसानों ने प्रशासन को पानी निकालने के लिए एक सप्ताह का वक्त देते हुए रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि पूरे गांव के बारिश के पानी की निकासी कॉलोनी में कर दी गई है। इस कारण यहां मकानों में पानी भर गया है। लगभग 800 एकड़ जमीन में पानी जमा है। सरकार ने अभी तक इसका मुआवजा भी नहीं दिया। सिंघवा राघो गांव के सरपंच प्रतिनिधि नरेश ने बताया कि अगस्त में हुई बारिश का पानी अभी तक गांव में जमा है। प्रशासन के पानी निकासी के सभी दावे खोखले हैं। सुबह 11 बजे जाम लगाया था, लेकिन दोपहर तक भी कोई बातचीत के लिए नहीं आया। दोपहर दो बजे के बाद तहसीलदार डॉ. अनिल बिढान धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण पानी निकासी की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस को ट्रैफिक डायर्वट करना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत के बाद तहसीलदार अनिल बिढान ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में गांव से पानी की निकासी करवा दी जाएगी, उसके बाद ग्रामीणों ने शाम 6 बजे रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन

जलभराव से 14 गांवों में नहीं हो सकी गेहूं की बिजाई
सितंबर माह में हुई बारिश किसानों के लिए अब तक मुसीबत बनी हुई है। प्रदेश के कृषि मंत्री के नवंबर माह तक पानी निकासी के आदेश के बाद भी बारिश के पानी की निकासी नहीं की जा सकी। जिले में करीब 6090 एकड़ में बारिश के कारण जलभराव था। जिसमें करीब 4100 एकड़ में पानी की निकासी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने दिए बारिश के पानी निकासी के आदेश अब तक पूरे नहीं हो सके। जिले में लगभग 1962 एकड़ में अब भी बारिश का पानी भरा हुआ है। इन खेतों में पानी निकासी के लिए अभी कोई प्रयास नहीं हो सके। जिले के 14 गांवों में पानी भरा होने के कारण गेहूं की बिजाई नहीं हो सकी। जिले में गांव बधावड़ ,खैरी, बिठमड़ा, खरबला, लाडवा, गुराना, सिंघवा राघो, आर्यनगर, रायपुर, सिंधड़, पातन, साबरवास, गढ़ी, भकलाना गांव में बारिश का पानी अब भी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed