फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drinking water project will now pick up speed

Hisar News: ठेकेदार की लापरवाही से रुकी पेयजल परियोजना अब पकड़ेगी रफ्तार

Wed, 25 Dec 2024 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 25 Dec 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
Drinking water project will now pick up speed
हिसार में अमृत-1 योजना के लिए पहुंचीं डीआई पाइप।
हिसार। अमृत-1 योजना के तहत वार्ड 11 में पेयजल लाइन बिछाने के काम को अब रफ्तार मिलेगी। ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह परियोजना बीच में ही अटक गई थी। नगर निगम की ओर से ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के बाद नए सिर से अन्य एजेंसी को यह काम दिया। इस कार्य के लिए पाइपों की खेप पहुंच गई है। निगम अधिकारियों की मानें तो जल्द ही इन्हें बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। एजेंसी को इस काम को एक साल में पूरा करना होगा।
विज्ञापन

सात सितंबर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सातरोड में जनसंवाद के दौरान अमृत-1 योजना के बचे हुए कार्य को पूरा करवाने का मुद्दा उठा था। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्कालीन निगमायुक्त प्रदीप दहिया को एक माह में काम शुरू करवाने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद निगम ने तीन बार टेंडर लगाए, लेकिन बात नहीं बनी। चौथी बार टेंडर लगाने पर दो एजेंसियों ने आवेदन किया। टेंडर अलॉट करने से पहले एजेंसी की तरफ से दिए गए रेट को राज्य स्तरीय तकनीकी कमेटी के समक्ष रखा गया, जहां से मंजूरी मिलने के बाद एजेंसी को यह टेंडर अलॉट किया गया। इस योजना के तहत वार्ड 11 व 2 सहित अन्य वार्डों में करीब 40 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाई जानी है। इसके अलावा सातरोड व महेश नगर में वाटर टैंक और बूस्टिंग स्टेशन का भी निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

तीन साल से सड़क निर्माण कार्य अटका
पेयजल लाइन न बिछाई जाने से वार्ड 11 में 100 से ज्यादा गलियों में सड़क निर्माण कार्य अटका है। इनमें से ज्यादातर सड़कों के टेंडर तीन साल पहले लगाए गए थे। मगर पेयजल लाइन न बिछने से ठेकेदार इन टेंडर को सरेंडर कर चुके हैं। सड़कों के न बनने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मामूली बारिश से ही गलियों में कीचड़ हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-इस प्रोजेक्ट के लटकने से वार्ड के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। अब पाइप पहुंच गए हैं तो अधिकारी जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करवाएं ताकि पेयजल लाइन बिछने के बाद सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा सके। - राजपाल मांडू, निवर्तमान मनोनीत पार्षद, हिसार।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed