फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District roads to undergo a makeover at a cost of 24 crore.

Hisar News: जिले की सड़कों का 24 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
District roads to undergo a makeover at a cost of 24 crore.
हिसार। जिले की सड़कों का करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की ओर से सड़कों की विशेष मरम्मत के साथ कुछ सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के लिए टेंडर लगाए गए हैं। टेंडर अलॉट होने के बाद जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कों की हालत दयनीय है। वहीं इन पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। सड़कें संकरी होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए विभाग ने मरम्मत के साथ सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा निर्माण
लाडवा से दाहिमा सड़क की लंबाई 300 मीटर है जिस पर 12.33 लाख रुपये खर्च होंगे। गंगवा से कैमरी, मंगाली बाईपास से बिश्नोई मंदिर रोड, दाहा मंदिर रोड व बूरे हरिजन चौपाल रोड की लंबाई 1.3 किलोमीटर है जिस पर 4.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नियाणा से खरकड़ी रोड व मिर्जापुर-खोखा खरकड़ी रोड की लंबाई 4.2 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुड़साल आबादी रोड, घुड़साल-बांडाहेड़ी-चौधरीवाली व पीएचसी डोभी से बस स्टैंड वाया मंदिर सड़क की लंबाई 1.130 किलोमीटर है जिस पर 4.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। धांसू से सुखलनी रोड व तलवंडी राणा से धांसू रोड की लंबाई 4.640 किलोमीटर है जिस पर 3.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
न्योली कलां से न्योली खुर्द रोड की लंबाई 900 मीटर है, जिस पर 1.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डोभी से बगला रोड की लंबाई 5.2 किलोमीटर है, जिस पर 3.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीसवाल से सलेमगढ़ रोड व किशनगढ़ से आदमपुर दड़ौली रोड की लंबाई 7.870 किलोमीटर है, जिस पर 3.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

वेटरनरी अस्पताल पनिहार चक की अप्रोच रोड, चिड़ौद रेलवे स्टेशन अप्रोच रोड, भेरिया से राजगढ़ रोड वाया कालुवास व चौधरीवास से गांवड़ रोड की लंबाई 1.300 किलोमीटर है, जिस पर 4.27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मय्यड़ से खरड़ अलीपुर रोड, पूर्वी तरफ की फिरनी खरड़ रोड व लाडवा से सुल्तानपुर रोड की लंबाई 2.2 किलोमीटर है, जिस पर 3.97 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
----------
सड़कों की विशेष मरम्मत के टेंडर लगाए गए हैं। इनमें कुछ सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। टेंडर अलॉट होने के साथ ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
- जतिन खुराना, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed