{"_id":"586015004f1c1bec14eeb5e5","slug":"murder-case-hsiar-8-man-arrest-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मर्डर का अभियुक्त 5 दिन के रिमांड पर, साथी जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ मर्डर का अभियुक्त 5 दिन के रिमांड पर, साथी जेल भेजे
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आठ मर्डर के अभियुक्त साइको किलर को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सहित चारों को हांसी कोर्ट में पेश किया। सीआईए पुलिस ने मामले की पूछताछ के लिए रोहतक के भैणी महाराजपुर निवासी अभियुक्त संदीप लोहार उर्फ पहलवान को सदर हांसी थाना पुलिस को सौंप दिया है। पहलवान के साथी हांसी के मदनहेड़ी गांव निवासी सुनील उर्फ सोनू, भैणी महाराजपुर निवासी भीम उर्फ टींकू, मदनहेड़ी निवासी मनोज मेहरा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीआईए हांसी इंचार्ज कप्तान सिंह ने बताया कि अभियुक्त से गढ़ी के पास ट्रक चालक से लूट कर उसकी गोली मारकर हत्या करने के मामले में पूछताछ करनी है। साथ ही घटनास्थल व स्क्रैप गाड़ी की निशानदेही करवानी है।
कुछ और साथियों की गिरेबान तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने बताया कि संदीप लोहार के साथ यूपी गैंग के लोग शामिल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि संदीप लोहार के कुछ और साथियों की गिरेबान तक पुलिस पहुंच चुकी है सोमवार तक उनकी गिरफ्तारी हर हाल में संभव है।
दूसरे जिलों की पुलिस को भी दी सूचना
पुलिस ने अभियुक्त व उसके साथियों की गिरफ्तारी के बारे में दिल्ली, गुरुग्राम सहित हरियाणा के दूसरे जिलों व प्रदेश से बाहर जहां जहां आरोपियों ने वारदात की वहां की पुलिस को सूचना दे दी है। पांच दिन के रिमांड के बाद जल्द ही दूसरे जिलों की पुलिस अपने एरिया संबंधित मामलों में अभियुक्त को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जा सकती है।