{"_id":"5792834d4f1c1b711bc4b514","slug":"imprisonment-in-beaten-case-crime-news-in-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में निर्वस्त्र नहाने से रोकने पर महिला को पीटा था, छह माह की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में निर्वस्त्र नहाने से रोकने पर महिला को पीटा था, छह माह की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 23 Jul 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक दंडाधिकारी इंदुबाला की अदालत ने एक महिला को मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के जुर्म में शिव कॉलोनी के सुमित को छह महीने की कैद और 1000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पुलिस ने इस बारे में 9 अप्रैल 2013 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
अदालत में चले अभियोग के अनुसार वारदात वाले दिन शिव कॉलोनी के पास की ढाणी की महिला सुमन मायके सीसवाल से आई थी। वह पैदल ढाणी में जा रही थी। महिला सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वहां रास्ते में चार-पांच लड़के नहर में नहा रहे थे।
विज्ञापन
उसने एक लड़के को निर्वस्त्र होकर नहाने से रोका था। तब लड़के ने उसे धक्का देकर गिरा दिया था और उसके मुंह पर थप्पड़, लात, घूसे मारे थे। वह महिला के सिर में रोड़ा मारकर फरार हो गया था। महिला ने बताया था कि और लड़कों ने हमलावर लड़के का नाम सुमित वासी शिव कॉलोनी बताया था। बाद में महिला को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।