फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A video has gone viral showing a laborer's body being carried on a cot through a waterlogged paddy field following his death.

Ghazipur News: मजदूर की मौत हुई तो पानी लगे धान के खेत से चारपाई पर शव ले जाने का वीडियो वायरल

Fri, 04 Sep 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A video has gone viral showing a laborer's body being carried on a cot through a waterlogged paddy field following his death.
कबीरपुर गांव में धान के खेत से शव लेकर जाते मृतक राजू चौहान के परिजन। स्रोत- वीडियो ग्रैब
दुबिहा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी राजू चौहान (45) की बुधवार की देर शाम मौत हो गई। वह साथी के साथ मजदूरी करने के लिए लठ्ठूडीह बाजार गए थे। साथी की सूचना पर जबतक परिवार के लोग मौके पर पहुंचते मजदूर की मौत हो चुकी थी। इधर, बरसात के कारण गांव में जलभराव होने से पानी लगे धान की खेत से चारपाई पर मजदूर का शव ले जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि मीरा देवी ने तहरीर देकर बताया कि पति राजू चौहान बुधवार सुबह अपने साथी महावीर चौहान के साथ मजदूरी करने के लिए गए थे। शाम को महावीर ने परिजनों को सूचना दी कि राजू की तबीयत खराब है। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तबतक राजू की मौत हो चुकी थी। परिजन शव लेकर घर आ आए। इधर, मजदूर का शव एक चारपाई पर रखकर पानी से भरे धान के खेत के बीच से ले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने पर जब पुलिस टीम मृतक घर पहुंची तो रास्ते को करीब सात से आठ फीट तक बरसात का पानी बहने के काट दिया गया था। ऐसे में वाहन मृतक के दरवाजे तक नहीं पहुंच सकता था। वहीं, शव को गांव से हाईवे पर लाना था। ऐसे में खाट पर रखकर शव लाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन


मृतक के घर तक आने- जाने के लिए आरसीसी सड़क बनी हुई है। ऐसे में शव को धान के खेत से होकर ले जाने की आवश्यकता क्यों पड़ी, यह स्पष्ट नहीं है।- फरीदा परवीन, प्रशासक कबीरपुर गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed