फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rs 2.83 lakh siphoned off from account after phone was hacked.

Pilibhit News: फोन हैक होने के बाद खाते से निकल गए 2.83 लाख रुपये

Fri, 04 Sep 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.83 lakh siphoned off from account after phone was hacked.
न्यूरिया। ग्राम धनकुना निवासी किसान हरविंदर सिंह के बैंक खाते से साइबर ठगी के जरिए 2.83 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के मुताबिक, 23 अगस्त को उनका मोबाइल फोन हैक हो गया था। इसके बाद खाते से दो बार में रकम निकाली गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

हरविंदर सिंह ने बताया कि फोन हैक होने के बाद खाते से पहले 60 हजार और फिर 2.23 लाख रुपये निकाले गए। रकम किस माध्यम से और किस तरह निकाली गई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर दो अलग अलग शिकायत दर्ज कराई हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि साइबर ठगी की शिकायत की जांच कराई जा रही है। खाते से रकम किस माध्यम से निकाली गई, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही ठगी के तरीके और आरोपी के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed