{"_id":"6a99cc87742b6363820925ab","slug":"accused-arrested-for-45-lakh-fraud-in-the-name-of-cement-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-207155-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सीमेंट के नाम पर 45 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सीमेंट के नाम पर 45 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 04 Sep 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के तहत सीमेंट बेचने के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक युवक को हमीरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर डेरा परोल के पांच लोगों से सस्ते दाम पर सीमेंट उपलब्ध करवाने के नाम पर रकम लेने का आरोप है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अमित निवासी चुवाड़ी, जिला चंबा के रूप में हुई है। अमित पिछले पांच वर्षों से डेरा परोल में किराये के कमरे में रह रहा था।
वह सीमेंट और सरिया बेचने के साथ शराब के ठेके पर सेल्समैन के रूप में भी काम करता था। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2025 में उसने पांच लोगों को सस्ते दाम पर सीमेंट उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया और इसके लिए उनके 45 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए।
विज्ञापन
आरोप है कि रकम लेने के बाद अमित बिना बताए जालंधर चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि वह बार-बार सस्ता सीमेंट दिलाने के नाम पर उनसे पैसे लेता रहा, लेकिन भुगतान करने के बावजूद उन्हें सीमेंट नहीं मिला।
संपर्क करने का प्रयास करने पर आरोपी गांव से चला गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
कोट
आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले में छानबीन जारी है। -बलबीर सिंह, एसपी हमीरपुर