फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lawyers blocked the road in front of the police office, demanding an arrest.

Shahjahanpur News: गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों ने पुलिस कार्यालय के सामने लगाया जाम

Fri, 04 Sep 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Lawyers blocked the road in front of the police office, demanding an arrest.
एसपी कार्यालय पहुंचे सुधीर सिंह के परिजनों को समझातीं सीओ इ​शिका सिंह। स्रोत: अ​धिवक्ता
शाहजहांपुर। खुदागंज के मझिला गांव निवासी और जागरण पार्टी संचालक सुधीर सिंह (30) की मौत के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों व अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय के बाहर जाम लगा दिया। एसपी के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

सुधीर सिंह 30 अगस्त को अपने एक मित्र के यहां गांव चरखौला गए थे। बाद में वह रास्ते पर घायल मिले थे। उनकी मौत होने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बबलू, ओमपाल व शिवशंकर पर एफआईआर दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को एसपी ऑफिस पहुंचे परिजनों ने खुदागंज थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य पर गवाहों को धमकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सुधीर के अधिवक्ता भाई अवनीश कुमार सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी और परिजनों के साथ दोबारा एसपी आफिस पहुंचे। गेट पर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान सीओ इशिका सिंह भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महासचिव नंद किशोर अवस्थी ने एसपी सौरभ दीक्षित से मोबाइल पर बात की। एसपी के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग लौट गए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed