फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against individuals, including a woman, for assaulting young men.

Ghaziabad News: युवकों के साथ मारपीट करने वाले महिला समेत 56 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Case registered against individuals, including a woman, for assaulting young men.

विज्ञापन
लोनी। रास्ते में जाते समय हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर पिस्टल तानने वाले 56 लोगों के खिलाफ लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। घटना के 30 घंटे बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू रक्षा दल की टीम और लोनी विधायक थाने पहुंचे थे।
एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सलमान, शहनवाज, शेरखान, संजीदा, कल्लू बेग, अकरम समेत 50 अज्ञात के खिलाफ लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया हैं। बता दें कि राम विहार कॉलोनी में रहने वाले सुमित सूद दो सितंबर को दोपहर करीब ढाई बजे साथी मोहित के साथ बाइक से राशिद अली गेट होते हुए इंद्रापुरी स्थित कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में हाजी सलमान और उसके भाई शाहनवाज की कार खड़ी थी। मोबाइल पर फोन आने पर सुमित बाइक रोक कर बात करने लगे। कार में बैठे शहनवाज के हॉर्न बजाते हुए उसने पूछा कि क्या वह हिंदू रक्षा दल से है। उनके द्वारा हामी भरने पर दोनों में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर शाहनवाज ने फोन कर सलमान को मौके पर बुला लिया। सुमित का आरोप है कि सलमान और शाहनवाज ने गाली-गलौज कर जातिसूचक टिप्पणी की। विरोध करने पर साथियों के साथ मिलकर उनकी व बाइक सवार साथी मोहित के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान सोने की चेन और मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवक गौरव के गले से चेन तोड़ ली। उन्होंने बताया कि सलमान की मां ने पिस्टल देकर उन्हें व साथी को जान से मारने की बात कहीं। सलमान के पिस्टल तानने पर गौरव ने छीन ली। बाद में सलमान व अन्य लोगों ने गौरव से पिस्टल छीन ली। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचाया। हमले की सूचना पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता और आरोपियों की गिरफ्तारी न हाेने पर नाराजगी जताते हुए धरने पर बैठ गए। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित प्रजापति ने कहा कि जल्द आरोपी नहीं पकड़े गए तो राशिद अली गेट पर शुक्रवार को नमाज के समय हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मामले की जानकारी मिलने पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर देर शाम थाने पर पहुंचे। विधायक ने कहा कि चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। वह आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed