फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मधुबन लैब में भेजा रिवाल्वर, खोल, खून के सैंपल

मधुबन लैब में भेजा रिवाल्वर, खोल, खून के सैंपल

Tue, 30 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मधुबन लैब में भेजा रिवाल्वर, खोल, खून के सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
रिटायर्ड एसपी की खुदकुशी मामले में डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा की टीम ने सोमवार को फिर से मौके का मुआयना किया। पुलिस ने पिस्तौल, खोल और खून के सैंपल जांच के लिए मधुबन लैब में भेजे हैं। रिटायर्ड एसपी रामसिंह बिश्नोई की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को फिर से मौके का मुआयना किया। डीएसपी ढांडा की टीम ने पड़ोस के लोगों के अलावा मृतक के भाई के बयान भी दर्ज किए। वहीं पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का भी मामला दर्ज किया था।

मृतक के भाई रामराय बिश्नोई ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसके भाई बेहद तनाव में थे। आरोप है कि राम सिंह के समधी का भाई देवीलाल जमीन के मामले में उसे बेइज्जत करता था। पुलिस टीम ने मौके से मिली रिवॉल्वर, गोली के खोल, सिर के अंदर से निकली गोली और खून के सैंपल जांच के लिए मधुबन लैब भेजे हैं। यहां रिवॉल्वर पर अंगुलियों के निशान का खुलासा भी होगा। रिवॉल्वर में से केवल एक ही गोली चली थी। बरामद रिवॉल्वर में चार गोली बाकी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दाईं साइड से गोली मारी गई थी। सिर से सटाकर गोली मारे जाने के कारण गोली सिर में ही बायीं साइड में फंसकर रह गई। बिश्नोई धर्म नियमों के अनुसार सोमवार को परिवार के लोगों ने गांव में ही राम सिंह का शव मिट्टी में दफन किया। राम सिंह बिश्नोई ने जिस किन्नू के बाग में खुदकुशी की थी, वहीं शव को दफनाया गया।
विज्ञापन


सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने सबूत जुटाए हैं। रिवॉल्वर, गोली का खोल, सैंपल जांच के लिए मधुबन भेजे गए हैं।
-सिद्धार्थ ढांडा, डीएसपी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed