फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छात्रा घर से लापता ,पुलिस ने बरामद किया तो बोली शादीशुदा हूं पति के साथ गई थी

छात्रा घर से लापता ,पुलिस ने बरामद किया तो बोली शादीशुदा हूं पति के साथ गई थी

Thu, 21 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
छात्रा घर से लापता ,पुलिस ने बरामद किया तो बोली शादीशुदा हूं पति के साथ गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर में एक प्रेमी जोड़े ने अंतरजातीय विवाह करके पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। प्रेमी जोड़े ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने करीब सवा दो माह पहले अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। शादी करने के बाद भी लड़की अपने परिजनों के साथ ही रह रही थी। जब घरवालों को उस पर शक हुआ तो वह घर से गायब हो गई ।
लड़की के घर से गायब होने पर लड़की के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी आईटीआई में पढ़ रही है। 18 जून को लड़की घर से आईटीआई जाने की बात बोलकर घर से गई थी, लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटी। परिजनों ने जब लड़की के बारे में आईटीआई में पता किया तो उनको पता चला कि उस दिन वह पहुंची ही नहीं। व्यक्ति ने पुलिस को अपनी लड़की के गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गायब लड़की को तलाश करना शुरू किया तो वह खुद ही अपने पति के साथ पुलिस थाने पहुंच गई। लड़की ने थाने में पहुंचकर बयान दिए कि वह बालिग है। 3 अप्रैल 2018 को सूर्य नगर निवासी अपने प्रेमी अजय के साथ मर्जी से शादी कर चुकी है। शादी के बाद दोनों अपने घर चले गए थे। शादी का घर पर कोई जिक्र नहीं किया। कुछ दिन पहले उसके परिजनों ने उसको पति से मुलाकात करते हुए देख लिया। उस दिन उसके साथ घर पर मारपीट की गई। उसका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इसलिए वह आईटीआई जाने की बोलकर घर से निकल आई थी। अपने घर से अपने पति के घर आ गई। अजय को पिछले सात साल से जानती है। स्कूल जाते समय वह अक्सर उससे मुलाकात करती थी। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। उनको डर था कि अंतरजातीय होने के कारण उनके घरवाले उनकी शादी नही होने देंगे। इसलिए दोनों ने अपने बालिग होने तक इंतजार किया। बालिग होने पर दोनों ने जय भीम आर्मी कार्यालय में संपर्क किया। तीन अप्रैल को उन्होंने शादी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस को उसके पिता की तरफ से लड़की के गायब होने की शिकायत मिली थी। लड़की को बरामद कर लिया है। लड़की बालिग है, और उसके धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। लड़की कहां किसके साथ गई, वो उसका निजी मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed