फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सतलोक आश्रम मामला: ड्रग एक्ट प्रकरण में एक डॉक्टर की हुई गवाही, उमड़े रामपाल के हजारों समर्थक

सतलोक आश्रम मामला: ड्रग एक्ट प्रकरण में एक डॉक्टर की हुई गवाही, उमड़े रामपाल के हजारों समर्थक

Thu, 26 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सतलोक आश्रम मामला: ड्रग एक्ट प्रकरण में एक डॉक्टर की हुई गवाही, उमड़े रामपाल के हजारों समर्थक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एडीजे विमल कुमार की अदालत में बुधवार को सतलोक आश्रम प्रकरण से संबंधित ड्रग एक्ट की शिकायत पर सुनवाई हुई। एक डॉक्टर ने अपनी गवाही दर्ज कराई। अगली सुनवाई पर गवाही पूरी होगी। अदालत ने बाद में प्रकरण में अगली तारीख 23 मई निर्धारित कर दी।
जानकारी के अनुसार सतलोक आश्रम प्रकरण के दौरान मौके से काफी मात्रा में दवाएं मिली थी। बरवाला थाना पुलिस ने देशद्रोह समेत अलग-अलग केस दर्ज कर आश्रम प्रमुख रामपाल व अन्य को आरोपी बनाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने भी रामपाल व चार अन्य के खिलाफ कोर्ट में ड्रग एक्ट के तहत कंपलेंट दाखिल की थी। यह परिवाद भी विचाराधीन है। रामपाल की पेशी वीसी से हुई और बाकी आरोपी पेश हुए। अब इस प्रकरण में 23 मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


रामपाल के समर्थकों की रही भीड़
रामपाल की पेशी के चलते शहर के कई पार्क बुधवार को रामपाल समर्थकों से अटे रहे। टाउन पार्क, पीएलए, क्रांतिमान पार्क, बैंक कॉलोनी, सेंट्रल जेल टू के सामने का मैदान, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर रामपाल के काफी समर्थक मौजूद रहे। उनकी भीड़ शाम को छंटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed