फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दो बहनों से गैंगरेप मामले में जंतर-मंतर पर धरना देने वाले खुराना पर ही रेप का केस दर्ज

दो बहनों से गैंगरेप मामले में जंतर-मंतर पर धरना देने वाले खुराना पर ही रेप का केस दर्ज

Sat, 10 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
दो बहनों से गैंगरेप मामले में जंतर-मंतर पर धरना देने वाले खुराना पर ही रेप का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर में दो बहनों ने पिछले दिनों गैंगरेप के अलग-अलग केस दर्ज कराए थे। श्यामलाल बाग के नरेश खुराना ने कार्रवाई न होने पर लड़कियों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था। दोनों बहनों में से बड़ी लड़की ने भिवानी के महिला थाने में नरेश खुराना के खिलाफ धरनास्थल पर रात को नशीली गोलियां खिलाकर रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने का केस दर्ज कराया है।
21 साल की युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने 19 अक्तूबर को हिसार में एक मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उस केस में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही थी। श्यामलाल बाग के नरेश खुराना ने मदद का भरोसा देकर कहा था कि गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने के बारे में दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देना होगा। उसके बाद वह, उसकी बहन, पिता दिल्ली में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। नरेश खुराना उनके साथ था। वे रात को टेंट में ही रहते थे। उसके पिता तबीयत खराब होने पर लौट आए। खुराना ने उसे और उसकी बहन को धमकाकर धरने पर बिठाए रखा। उसने उसे और उसकी बहन को रात को खाने में नशीली गोलियां खिला दी थीं। बाद में उसने मेरे साथ रेप कर अश्लील वीडियो बना ली। उसने अश्लील वीडियो बनाकर उससे दिल्ली में कई दिन रेप किया। वह घर आने की बात कहती तो वीडियो सार्वजनिक करने की बात कह धमका देता था। वे दोनों बहनें किसी तरह उसके चंगुल से निकल भागे थे। फिर 16 अप्रैल को उसके परिजनों ने उसकी शादी भिवानी के एक गांव में कर दी। उसने बताया कि नरेश दो दिन बाद उसकी ससुराल में पहुंच गया और अकेली पाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो उसका पति और एक पड़ोसी मौके पर आ गए थे। वह धमकी देकर फरार हो गया था। बाद में 30 अप्रैल को उसने उसके चरित्र पर बेबुनियाद आरोप लगाकर गांव में पंपलेट बंटवा दिए। भिवानी की महिला थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ पिछले दिनों केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

झूठा केस, युवती का हो लाई डिटेक्टर टेस्ट : खुराना
आरटीआई एक्टिविस्ट नरेश खुराना ने डीजीपी, आईजी रोहतक, एसपी भिवानी को पत्र लिखकर शिकायतकर्ता युवती का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की है। खुराना ने बताया कि उन्होंने मंदबुद्धि युवती और उसकी बहन के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए उनका साथ दिया, लेकिन अब पैसों के लालच उन्होंने उन्हीं असामाजिक तत्वों से समझौता कर लिया, जिन्होंने उसका शोषण किया था। इसका विरोध करने पर लड़की द्वारा झूठा केस दर्ज करवाकर उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। खुराना ने बताया कि इस संबंध में उनके पास पांच मई को महिला थाना भिवानी से फोन आया। उन्हें उनके खिलाफ मुकदमे में पेश होने की बात कही थी। जब वह थाने पहुंचे तो वास्तविकता पता चली थी। शिकायतकर्ता बड़ी बहन ने महिला थाने में केस दर्ज करवा दिया। उन्होंने अपना पक्ष रखा, सभी साक्ष्य और फोन रिकॉर्डिंग पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किए। खुराना ने बताया कि वह अक्तूबर 2016 से युवतियों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और मामले के आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए उन्होंने कई जगह पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही जंतर-मंतर पर धरना दिया। नतीजतन सरकार उनके खिलाफ है। खुराना ने कहा कि यदि उन्हें कुछ भी होता है या वह आत्महत्या करते हैं तो इसके लिए मुख्यमंत्री और शिकायतकर्ता युवती जिम्मेवार होंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बड़ी लड़की बोली, दिल्ली में रात को नशीली गोली खिला करता था दुष्कर्म
- भिवानी में शादी हुई तो ससुराल पहुंचकर किया दुष्कर्म का प्रयास, पंपलेट बंटवाने का भी आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed