{"_id":"5b12ec8e4f1c1bfd6e8b5e2a","slug":"181527966862-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन तस्करी के ट्रक को वापस ले गई पुलिस,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदन तस्करी के ट्रक को वापस ले गई पुलिस,
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
चंदन की तस्करी के मामले में पकड़े गए ट्रक को आंध्रप्रदेश अपने साथ ले गई वहां की पुलिस। शुक्रवार को आंध्रप्रदेश की पुलिस ट्रक का पीछा करते हुए हिसार पहुंची थी। आंध्रप्रदेश की पुलिस हिसार पुलिस की रिपोर्ट के बाद ट्रक को वापस ले गई। ट्रक के नंबरों की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार आंध्रप्रदेश पुलिस को चंदन की तस्करी मामले में तीन ट्रकों की जानकारी मिली थी। इसमें दो ट्रक आंध्रप्रदेश में ही पकड़ लिए गए थे। पुलिस को पता लगा था कि एक ट्रक हरियाणा नंबर का है। इस नंबर के ट्रक का पीछा करते हुए आंध्रप्रदेश पुलिस की टीम हिसार जिले तक पहुंची थी। गांव भैरी के पास ट्रक को पकड़ लिया था। आंध्रप्रदेेश की पुलिस ने ट्रक को पकड़ने के बाद जिला पुलिस को मौके पर बुलाया। इसके बाद बाद ट्रक को स्पेशल थाना पुलिस को सौंपा गया। ट्रक की जांच की गई तो उसमें चंदन की लकड़ियां बरामद हुई थीं। चंदन की लकड़ियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पशुचारे की बोरियों में छिपाया गया था। ऊपर की कुछ बोरियों में केवल पशु चारा रखा गया था। नीचे की बोरियों में चंदन की लकड़ियां थीं। चंदन की इन लकड़ियों को गांव मंगाली तक लाया जाना था। वन विभाग की टीम भी ट्रक का पीछा करते हुए आ रहे थी
विज्ञापन
पहले भी तस्करी में नाम आया
चंदन की तस्करी में हिसार जिले का नाम पहले भी आया है। वर्ष 2015 में चंदन तस्करी में जिले का नाम आया था। यहां चंदन के मनकों की माला बनाई जाती थी, जिसके इंटरनेशनल मार्केट तक भेजा जाता था। चंदन की माला की कीमत हजारों रुपये होती है।
विज्ञापन
हिसार पुलिस नहीं समझ पाई भाषा
हिसार पुलिस को आंध्रप्रदेेश पुलिस ने एक एफआईआर दिखाई, जो कन्नड़ भाषा में लिखी थी, जिसे हरियाणा पुलिस समझ नहीं सकी। जिस कारण यह पता नहीं लगा कि चंदन की कीमत कितनी है।
ट्रक में नहीं मिला कोई आरोपी
ट्रक को जब आंध्रप्रदेेश पुलिस ने बरामद किया तो उस समय ट्रक में कोई मौजूद नहीं था। ट्रक को सुनसान छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बताया जा रहा है ट्रक चालक किसी गांव में जाकर छिप गया।