फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सकंल्प इंस्टीट्यूट के पूर्व टीचर की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित---

सकंल्प इंस्टीट्यूट के पूर्व टीचर की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित---

Sat, 28 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सकंल्प इंस्टीट्यूट के पूर्व टीचर की गिरफ्तारी  के लिए टीम गठित---
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। संकल्प कोचिंग इंस्टीट्यूट के दुष्कर्म प्रयास के आरोपी टीचर के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। जांच अधिकारी ने जब आरोपी को सरेंडर करने के लिए उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका नंबर बंद मिला। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जल्द ही उसके ठिकानों पर छापेमारी करेगी।
मामले में पीड़िता की मां ने बताया कि उनको लगातार कुछ लोगों की तरफ से धमकियां मिल रही हैं। मामला दर्ज करवाने के बाद से उनकी बेटी मानसिक तनाव में है। आरोपी अभी तक भी खुले घूम रहे है। अगर उनकी बेटी के साथ अब कोई घटना हो जाती है तो इसकी जिम्मेवारी पुलिस की होगी।
विज्ञापन

गुुरुग्राम निवासी छात्रा ने थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। 13 जुलाई को शिकायत हिसार सिविल लाइन थाना को प्राप्त हुई थी, जिसमें हिसार के सेक्टर-13 स्थित संकल्प कोचिंग इंस्टीट्यूट में कोचिंग लेने आई छात्रा के साथ इंस्टीट्यूट के ही प्रोफेसर ने एक होटल में रेप का प्रयास किया था। उसी होटल को छात्रा हॉस्टल के तौर पर उपयोग कर रही थी। उसी होटल में आरोपी टीचर भी रहता था। संकल्प कोचिंग इंस्टीट्यूट के आरोपी टीचर के खिलाफ धारा 376, 506 व 511 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पीड़िता का मेडिकल करवाया जा चुका है। इसके अलावा पीड़िता के धारा 164 के तहत बयान दर्ज हो चुके हैं। आरोपी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया था, लेकिन उसका नंबर बंद मिला। अब पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके ठिकाने पर छापेमारी करेगी।
-जांच अधिकारी राजरानी, थाना सिविल लाइन हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed