फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पेट्रोल पंप पर वारदात

पेट्रोल पंप पर वारदात

Thu, 28 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर वारदात
फोटो संख्या-67 व 68
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
न्योली कलां गांव में दो नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट के इरादे से कारिंदे को गोली मार दी। बदमाशों ने वारदात से पहले कारिंदे को पिस्तौल दिखाकर कैश की डिमांड की। कैश नहीं दिया तो उन्होंने डाटा निवासी कारिंदे नरेश पर फायर कर दिया। गोली कारिंदे के कंधे में लगी है। जाते हुए बदमाशों ने कारिंदे से करीब साढ़े तीन हजार की नगदी छीन ली। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने वारदात स्थल का मुआयना किया। घायल का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार न्योली कलां में रमेश कुमार पेट्रोल पंप चलाते हैं। बताया जाता है कि रात करीब पौने आठ बजे पेट्रोल पंप पर चार कारिंदे मौजूद थे। वे केबिन में खाना खा रहे थे। तभी बाइक पर वहां दो नकाबपोश आए। वे सीधा केबिन में पहुंच गए और कारिंदों से पिस्तौल के बल पर कैश सौंपने को कहा। कैश सौंपने में देर होती देख एक बदमाश ने गोली चला दी। यह गोली कारिंदे नरेश कुमार के दाएं कंधे में लगकर आर-पार हो गई। गोली मारकर बदमाश बाइक पर फरार हो गए। दूसरे कारिंदों ने तुरंत इसकी सूचना फोन पर पेट्रोल पंप संचालक और उनके भाई को दी। फिर पेट्रोल पंप संचालक के भाई निर्मल सिंह ने कारिंदे को सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉॅ अल्केश सिंहमार की टीम ने घायल कारिंदे का प्राथमिक उपचार किया और फिर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। बाद में साथी घायल को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। सदर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह नैन सूचना मिलने पर टीम समेत मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

8 नवंबर को चौधरीवास पंप से हुई थी 2.65 लाख की लूट
बता दें कि 8 नवंबर को चौधरीवास स्थित बीपीसी पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर कारिदें से 2 लाख 65 हजार रुपये की नगदी लूट ली थी। इससे पहले बालसमंद में एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर 1 करोड़ रुपये की चौथ मांगी गई थी। बदमाशों ने चौथ की डिमांड मौके पर लेटर फेंककर की थी जिसमें विनोद काना गैंग का नाम लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह नैन और सीआईए कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने वहां मौके का मुआयना किया। पुलिस ने पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर स्थित एक निजी स्कूल के सीसीटीवी खंगाले। पुलिस कुछ सीसीटीवी वीरवार को खंगालेगी।


वर्जन
पेट्रोल पंप पर कारिंदे को गोली मारकर घायल किया गया है। लिखित बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घायल के बयान दर्ज करने के लिए टीम भेजी है।
-देवेंद्र सिंह नैन, एसएचओ सदर थाना, हिसार।
........................................
वर्जन
ऐसी वारदातें नहीं रूकी तो अंधेरा होने के बाद पेट्रोल पंपों पर तेल डालने का काम पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इस मामले को लेकर वीरवार को मीटिंग बुलाई गई है।
- राजकुमार सलेमगढ़ प्रधान, ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed