फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crime

पत्नी ने बहन व जीजा के साथ मिलकर पति को जिंदा जलाया

Thu, 20 May 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Crime
अनबन के चलते बहन के घर रह रही पत्नी को मनाने आए व्यक्ति को साली, साढू़ व पत्नी ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। बाद में उसके परिजन उसे हांसी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे अग्रोहा ले जाने लगे। हालांकि वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हिसार के रायपुर रोड स्थित धक्का बस्ती निवासी हरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पुत्र जोगेंद्र की शादी न्यू सुभाष नगर हांसी निवासी अस्मिता के साथ हुई थी। उसके पुत्र जोगेंद्र व पुत्रवधू अस्मिता की पिछले 2-3 महीने से अनबन चल रही थी। इस कारण उसकी पुत्रवधू अस्मिता पिछले 2-3 दिन से प्रेम नगर निवासी अपनी बहन के घर आई हुई थी। 18 मई को उसका पुत्र जोगेंद्र अपनी पत्नी को मनाने प्रेम नगर में अपनी साली के घर आया था। रात्रि करीब साढ़े 8 बजे उसकी पुत्रवधू का फोन आया कि जोगेंद्र ने आग लगा ली है। वे उसे उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने जोगेंद्र को हिसार रेफर कर दिया। अग्रोहा ले जाते समय जोगेंद्र ने उन्हें बताया कि उसके साढ़ू राजेश ने उसके हाथ पकड़ लिए, राजेश की पत्नी सुजीता ने उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और अस्मिता ने उसे आग लगा दी। हरपाल ने बताया कि एंबुलेंस में जोगेंद्र द्वारा दिए गए बयान की वीडियो उनके पास है, जिसे उन्होंने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने हरपाल की शिकायत पर राजेश, सुजीता व अस्मिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed