फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused the Congress of evading responsibility by staging a walkout from the House.

Hisar News: कांग्रेस पर सदन से वॉकआउट कर जिम्मेदारी से बचने का लगाया आरोप

Fri, 28 Aug 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 28 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accused the Congress of evading responsibility by staging a walkout from the House.
जाट धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबो​धित करते इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला। संवाद - फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
हांसी। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने कहा कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज उठाना और सरकार की गलत नीतियों व फैसलों को सदन में मजबूती से उठाना है। विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष की ओर से काले कपड़े पहनकर पहुंचने के सवाल पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

जाट धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे अभय ने पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर विधानसभा परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ कथित धक्का-मुक्की और कोहनी मारने का आरोप लगाया। प्रतिबंधित वस्तु सदन में ले जाने से रोकना पुलिस का काम है। पुलिसकर्मियों को उकसाकर माहौल खराब करने का प्रयास नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

अभय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सदन में शोर-शराबा करने के बाद वॉकआउट कर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करती है। उ इनेलो के दो विधायक हैं और दोनों सदन की कार्यवाही समाप्त होने तक अपनी बात मजबूती से रखते हैं। इनेलो ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा और मुख्यमंत्री से जवाब मांगा लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में सिखों से संबंधित पर्चा दिखाए जाने के मामले में उन्होंने स्पीकर से संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और देश-विदेश में इसका विरोध हो सकता है।
कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने संगठन विस्तार, सम्मान दिवस और प्रदेश के मुद्दों पर सरकार व कांग्रेस को घेरा। उन्होंने बताया कि पार्टी 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुकी है और करीब 40 क्षेत्र शेष हैं। 9 सितंबर तक हरियाणा दौरा पूरा करने की बात कहते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से 27 अगस्त को चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस पर मेवात पहुंचने का आह्वान किया।
लोगों को अपनी बात रखने से नहीं रोक सकती सरकार :

सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की ओर से वीडियो बनाकर स्कूल की गतिविधियां रिकॉर्ड करने पर रोक के मुद्दे पर अभय ने कहा कि स्कूलों में कैमरे लगे हुए हैं और स्कूल गांवों की जमीन पर बने हैं। सरकार लोगों को अपनी बात रखने से नहीं रोक सकती। यदि किसी बच्चे या अभिभावक को कोई शिकायत है तो उसे अपनी बात रखने का अधिकार है।

शिक्षा मंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का किया प्रयोग :

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर पूछे गए सवाल पर अभय चौटाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की बात की जा रही है वह समाज पर कलंक है। उन्होंने जाट समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल समाज के लिए शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed