{"_id":"6a909a779fe4283e0506c806","slug":"50-subsidy-available-on-crop-residue-management-machinery-purchase-required-by-the-10th-hisar-news-c-21-1-hsr1041-939221-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 10 तक खरीदें कृषि यंत्र, 50% अनुदान मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 10 तक खरीदें कृषि यंत्र, 50% अनुदान मिलेगा
Fri, 28 Aug 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
हांसी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। चयनित किसान ऑनलाइन पोर्टल से परमिट डाउनलोड कर 10 सितंबर तक मशीन खरीद लें।
सहायक कृषि अभियंता गोपीराम सांगवान ने बताया कि सुपर सीडर, बेलर, स्ट्रॉ रैक और चॉपर सहित विभिन्न मशीनों के लिए चयनित किसानों का 25 अगस्त तक ऑनलाइन पोर्टल पर अनुमोदन किया जा चुका है। किसानों को चयन संबंधी संदेश भी मोबाइल पर भेजे गए हैं।
किसान अपनी पसंद के अधिकृत डीलर से मशीन की कीमत और गुणवत्ता की जानकारी लेकर उचित दर पर खरीदारी करें। खरीद के बाद बिल, ई-वे बिल, मशीन के फोटो और जीपीएस लोकेशन निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर अपलोड करवाना जरूरी है। उन्होंने किसानों से समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के उपयोग से पराली जलाने पर रोक लगाने, अवशेषों के उचित प्रबंधन और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने में मदद मिलेगी। किसानों को अनुदान सुविधा का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि से पहले खरीद प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
आठ तक अपलोड करने होंगे बिल :
सांगवान ने बताया कि डीएसआर मशीनों के लिए 20 अगस्त को ऑनलाइन अनुमोदन किया गया था। चयनित किसानों को मोबाइल पर संदेश भेजे जा चुके हैं। उन्हें 8 सितंबर तक मशीन खरीदकर बिल और आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करवाने होंगे। डीएसआर मशीनों का भौतिक सत्यापन 9 सितंबर को किया जाएगा।